Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2025 Yamaha FZ-S Fi नए इंजन और कलर ऑप्शन में लॉन्च, स्पोर्टी लुक हुआ और बेहतर

    Updated: Tue, 08 Apr 2025 06:00 PM (IST)

    2025 Yamaha FZ-S Fi को भारत में नए अपडेट के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें नया OBD-2B कम्प्लायंट इंजन दिया गया है। इसके साथ ही नई Yamaha FZ-S Fi को चार नए कलर ऑप्शन भी दिए गए हैं। इन कलर के साथ बाइक का स्पोर्टी लुक और भी बेहतर हो गया है। इसमें नेगेटिव LCD डिस्प्ले दिया गया है जो Yamaha Y-Connect मोबाइल ऐप से जुड़ जाता है।

    Hero Image
    2025 Yamaha FZ-S Fi भारत में लॉन्च हुई।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। यामाहा ने भारत में अपनी पॉपुलर मोटरसाइकिल 2025 Yamaha FZ-S Fi को नए अपडेट और कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। इतना ही नहीं, इसमें नया OBD-2B कम्प्लायंट भी दिया गया है। इसके साथ ही इसमें नए फीचर्स भी दिए गए हैं। आइए जानते हैं कि 2025 Yamaha FZ-S Fi की कीमत कितनी है और इसमें क्या कुछ नया मिला है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कीमत

    नई Yamaha FZ-S Fi को भारतीय बाजार में 1,34,800 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। यह पिछले जनरेशन की  Yamaha FZ-S Fi V4 DLX से 3,000 रुपये महंगी है और Yamaha FZ-S Fi Hybrid से 10,000 रुपये सस्ती है। यह बाइक भारत में Bajaj Pulsar N150 और TVS Apache RTR 160 2V जैसे लोकप्रिय मॉडलों से टक्कर लेगी।

    डिजाइन और कलर ऑप्शन

    2025 Yamaha FZ-S Fi के डिजाइन को पहले की तरह बरकरार रखा गया है, लेकिन इसे चार नए कलर ऑप्शन भी दिए गए हैं, जो Metallic Grey, Matte Black, Ice Fluo-Vermillion और Cyber Green है। यह कलर न केवल उसे स्पोर्टी लुक देते हैं, बल्कि हर राइडर के टेस्ट के हिसाब से सॉफ्ट और प्लैशी ऑप्शन भी उपलब्ध कराते हैं।

    इंजन और परफॉर्मेंस

    Yamaha की इस नई बाइक में नया OBD-2B कम्प्लायंट 149cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 12.5PS की पावर और 13.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है। परफॉर्मेंस के मामले में यह Yamaha FZ-S Fi Hybrid के समान ही है।

    फीचर्स और टेक्नोलॉजी

    • इसमें Yamaha ने कनेक्टिविटी फीचर्स पर भी खास ध्यान दिया गया है। बाइक में नेगेटिव LCD डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है, जो Yamaha Y-Connect मोबाइल ऐप से जुड़ जाता है। इसके जरिए आप बाइक की स्क्रीन पर ही कॉल, SMS और ईमेल अलर्ट, फोन बैटरी स्टेटस, फ्यूल कंजम्पशन ट्रैकर और पार्किंग लोकेशन जैसे फीचर्स का लाभ ले सकते हैं।
    • इसके अलावा, बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम को भी शामिल किया गया है। हालांकि, 150cc बाइक में यह कुछ लोगों को ओवर लग सकता है, लेकिन नए राइडर्स के लिए यह एक बड़ा सेफ्टी फीचर साबित हो सकता है।

    सस्पेंशन और ब्रेकिंग

    2025 Yamaha FZ-S Fi में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन दिया गया है। इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए 282mm फ्रंट और 220mm रियर डिस्क ब्रेक को शामिल किया गया है, जो सिंगल-चैनल ABS के साथ आते हैं।

    यह भी पढ़ें- Honda ने एक साथ तीन मोटरसाइकिल को किया अपडेट, नए रंगों और कीमतों के साथ हुई लॉन्च