Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    2026 Kia Syros भारत में लॉन्‍च हुई, नए वेरिएंट के साथ मिलेगी बेहतरीन सुरक्षा, कितनी है कीमत

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 12:29 PM (IST)

    वाहन निर्माता किआ की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली एसयूवी Kia Syros का 2026 वर्जन लॉन्‍च कर दिया गया है। इसमें किस तरह के अपडे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता किआ की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में Kia Syros को ऑफर किया जाता है। अब इस एसयूवी के 2026 वर्जन को लॉन्‍च कर दिया गया है। इसमें किस तरह के बदलाव किए गए हैं। किन वेरिएंट्स को जोड़ा गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    लॉन्‍च हुई 2026 Kia Syros

    किआ की ओर से भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर 2026 किआ सिरोस को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इसमें कई बदलाव किए गए हैं और कई नए वेरिएंट्स को जोड़ा गया है।

    मिले नए वेरिएंट्स

    निर्माता की ओर से इस एसयूवी HTE, HTE (O), HTK+ (O), HTX (O) के साथ ही कई नए वेरिएंट्स को ऑफर किया है। साथ ही इसके HTK+ वेरिएंट से आगे के वेरिएंट्स में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को भी ऑफर किया गया है।

    क्‍या हुआ अपडेट

    किआ सिरोस में निर्माता की ओर से बॉडी कलर के एयरो इंसर्ट, एलईडी फॉग लैंप, रियर बंपर अपडेट के साथ रियर में एलईडी हाई माउंट स्‍टॉप लैंप, ग्‍लॉसी ब्‍लैक रूफ रेल, ओरिवल मिरर्स, HTX और HTX (O) वेरिएंट्स में नए 17 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, नियॉन ब्रेक कैलिपर, तीन नए पेंट विकल्‍प भी दिए गए हैं।

    खबरें और भी

    कितनी है कीमत

    निर्माता की ओर से इस एसयूवी की कीमत में भी बदलाव किया गया है। अब इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 8.39 लाख रुपये से शुरू हो रही है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 15.79 लाख रुपये है।

    किनसे है मुकाबला

    किआ की ओर से सिरोस को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Kia Sonet, Hyundai Venue, Maruti Brezza, Maruti Fronx, Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO जैसी एसयूवी के साथ होता है।

    यह भी पढ़ें- Kia कर रही नई सात सीटों वाली एसयूवी लॉन्‍च करने की तैयारी, टेस्‍टिंग के दौरान पहली बार आई नजर