KTM 390 Duke और Adventure अपडेट के साथ हुईं लॉन्च, मिला नया 350 सीसी इंजन
मोटरसाइकिल निर्माता केटीएम की ओर से भारत में अपनी दो मोटरसाइकिल को अपडेट के साथ लॉन्च किया गया है। इनमें नया इंजन दिया गया है। जिसके बाद इनको किस कीम ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता केटीएम की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। निर्माता ने हाल में ही अपनी दो मोटरसाइकिल KTM 390 Duke और KTM Adventure को अपडेट किया है। अपडेट के बाद इनमें नया 350 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। यह कितना दमदार इंजन है। किस तरह के फीचर्स इनमें दिए गए हैं। किस कीमत पर इनको लॉन्च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
अपडेट के बाद लॉन्च हुईं KTM की मोटरसाइकिल
केटीएम की ओर से भारतीय बाजार में 390 सीसी सेगमेंट में KTM 390 Duke और एडवेंचर को ऑफर किया जाता है। निर्माता ने हाल में ही इन दोनों मोटरसाइकिल को अपडेट कर दिया है। जिसके बाद इनमें नया इंजन दिया गया है। नए इंजन के साथ अपडेट होने के बाद भी इन मोटरसाइकिल को पुराने 390 सीसी के इंजन के साथ भी ऑफर किया जा रहा है।
कितना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से इन दोनों मोटरसाइकिल में 350 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। इस इंजन से मोटरसाइकिल को 41 बीएचपी की पावर और 33.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जो पुराने इंजन के मुकाबले 4.5 हॉर्स पावर और 5.5 न्यूटन मीटर तक कम है।
नाम में भी हुआ बदलाव
केटीएम की ओर से नए इंजन के साथ अपडेट करने के बाद इनके नाम में भी बदलाव किया है। अब केटीएम 390 ड्यूक के नाम के साथ आर को जोड़ा गया है। एडवेंचर के साथ अब एस को जोड़ा गया है।
खबरें और भी
कितनी है कीमत
निर्माता ने दोनों मोटरसाइकिल को नए इंजन के साथ इसलिए अपडेट किया है, जिससे इनकी कीमत को कम किया जा सके और 40 की जगह 18 फीसदी जीएसटी का फायदा मिल पाए। अब केटीएम 390 ड्यूक आर को 2.77 लाख रुपये है। वहीं एडवेंचर एस की एक्स शोरूम कीमत 2.81 लाख रुपये से शुरू हो रही है।