Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    2026 Suzuki Burgman स्‍कूटर हुआ लॉन्‍च, क्‍या है खासियत और कितनी है कीमत

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 08:42 AM (IST)

    दो पहिया वाहन निर्माता सुजुकी की ओर से भारतीय बाजार में अपडेट के साथ Suzuki Burgman स्‍कूटर को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इसमें किस तरह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में सुजुकी मोटरसाइकिल की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से 125 सीसी सेगमेंट में Suzuki Burgaman को ऑफर किया जाता है, जिसको अपडेट के साथ भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। इस स्‍कूटर को किस तरह का अपडेट दिया गया है। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस तरह के फीचर्स के साथ किस कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    लॉन्‍च हुआ स्‍कूटर

    सुजुकी मोटरसाइकिल की ओर से 125 सीसी में ऑफर किए जाने वाले Suzuki Burgman स्‍कूटर को अपडेट के साथ लॉन्‍च कर दिया है। निर्माता की ओर से इस स्‍कूटर को कई तरह के अपडेट दिए गए हैं।

    क्‍या है खासियत

    सुजुकी मोटरसाइकिल की ओर से स्‍कूटर में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी इंडीकेटर, इंटीग्रेटिड एलईडी रियर लाइट, की-लैस एंट्री, राइड कनेक्‍ट एप, 4.5 इंच डिजिटल  इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, मल्‍टी फंक्‍शन स्‍टार्टर स्विच 12 इंच व्‍हील, टेल माउंट फ्यूल कैप 24.6 लीटर बूट स्‍पेस, पुश बटन स्‍टार्ट, फ्रंट में स्‍टोरेज, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, ड्यूल यूटिलिटी हुक जैसे फीचर्स मिले हैं।

    कितना दमदार इंजन

    स्‍कूटर में 125 सीसी की क्षमता का इंजन ही दिया गया है। इस इंजन से 6.2 किलोवाट की पावर और 10.2 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ सीवीटी ट्रांसमिशन को दिया गया है। स्‍कूटर के एग्‍जॉस्‍ट को भी अपडेट किया गया है और इसमें नया मफलर भी दिया गया है।

    खबरें और भी

    कितनी है कीमत

    निर्माता की ओर से इस स्‍कूटर को 1.02 लाख रुपये में ऑफर किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 1.13 लाख रुपये है। वहीं मौजूदा स्‍ट्रीट EX वेरिएंट को 1.08 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है।

    किनसे है मुकाबला

    सुजुकी की ओर से इस स्‍कूटर को भारत में 125 सीसी सेगमेंट में ऑफर किया गया है। इस स्‍कूटर का बाजार में सीधा मुकाबला Hero Activa 125, TVS Jupiter 125, Hero Destini 125 जैसे स्‍कूटर के साथ मुकाबला होता है।