Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MINI Cooper S के Victory Edition को भारत में लॉन्‍च किया गया, कितनी है कीमत और क्‍या है खासियत

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 04:00 PM (IST)

    भारत में Mini Cooper S के Victory Edition को लॉन्‍च कर दिया गया है। इस एडिशन को किस तरह की खासियत के साथ बाजार में ऑफर किया गया है। इसे किस कीमत पर लॉ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में सामान्‍य कारों के साथ प्रीमियम सेगमेंट की कारों को भी काफी पसंद किया जाता है। मिनी की ओर से ऑफर की जाने वाली  Mini Cooper S के  Victory Edition को औपचारिक तौर पर लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस कार को किस तरह की खासियत के साथ ऑफर किया गया है। इसे किस कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    लॉन्‍च हुई Mini Cooper S Victory Edition

    भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर मिनी कूपर की ओर से ऑफर की जाने वाली एस के विक्‍ट्री एडिशन को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से कुछ समय पहले ही इसके लिए प्री बुकिंग को शुरू किया गया था।

    सीमित संख्‍या में उपलब्‍ध होगी

    निर्माता की ओर से इस एडिशन को सीमित यूनिट्स के साथ ही उपलब्‍ध करवाया जा रहा है। इसके लिए डीलरशिप पर प्री बुकिंग करवाई जा सकती है। इस एडिशन को खास जेसीडब्‍ल्‍यू पैक के साथ उपलब्‍ध करवाया जा रहा है।

    क्‍या है खासियत

    निर्माता की ओर से इस एडिशन के साथ 1960 के दशक के मशहूर मोटरस्पोर्ट्स रंगों को श्रद्धांजलि देने की कोशिश की गई है। इसके लिए मिनी कूपर एस विक्ट्री एडिशन को अपने खास चिली रेड पेंट के साथ ऑफर किया गया है। बोनट से छत और पीछे तक फैली सफेद ट्रिम स्ट्रिप इस रंग को और भी आकर्षक बनाती है, जिससे गाड़ी की स्पोर्टीनेस और भी बढ़ जाती है। इस एडिशन की खास पहचान के तौर पर, गाड़ी के दोनों किनारों पर सफेद रंग का "52" ग्राफिक बना हुआ है – जो 1965 में प्रदर्शित मूल कार के नंबर को दर्शाता है।

    खबरें और भी

    कितना दमदार इंजन

    निर्माता की ओर से इसके जेसीडब्‍ल्‍यू पैक में दमदार दो लीटर की क्षमता का इंजन दिया गया है। जिससे इसे 150 किलोवाट की पावर और 300 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इससे कार को 6.6 सेकेंड में ही 0-100 किलोमीटर की स्‍पीड से चलाया जा सकता है। 

    कैसे हैं फीचर्स

    निर्माता की ओर से इस कार में कई बेहतरीन फीचर्स को भी ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी लाइट, एलईडी डीआरएल, 18 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, हरमन कार्डन ऑडियो सिस्‍टम, फ्रंंट सीट में मेमोरी फंक्‍शन, पैनोरमिक ग्‍लास रूफ, 240 एमएम डिस्‍प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, क्रूज कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा, वायरलैस चार्जिंग, की-लैस एंट्री, टीपीएमएस, Level-1 ADAS, एबीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    कितनी है कीमत

    मिनी कूपर एस के विक्‍ट्री एडिशन को भारत में 57.50 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है।