नए रंगरूप में Yamaha MT-15 लॉन्च, TFT डिस्प्ले के साथ मिले कई बेहतरीन फीचर्स
यामाहा मोटर ने भारत में 2025 Yamaha MT-15 वर्जन 2.0 लॉन्च किया है। इस बाइक में नया रंग विकल्प और फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 155cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन है जो 18.4 PS की पावर देता है। यामाहा MT-15 में कलर TFT स्क्रीन है जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन को सपोर्ट करती है। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम भी है। यह बाइक दो वेरिएंट और नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। यामाहा मोटर ने भारत में 2025 Yamaha MT-15 वर्जन 2.0 को लॉन्च कर दिया है। इस पॉपुलर स्ट्रीट-नेकेड मोटरसाइकिल को नए फीचर्स के साथ ही नए कलर ऑप्शन भी दिया गया है। कंपनी ने इसे बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाली बाइक की तलाश करने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए अपडेट किया है। आइए 2025 MT-15 वर्जन 2.0 बारे में विस्तार में जानते हैं कि इसे किन बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत कितनी है?
Yamaha MT-15 का इंजन
स्पेसिपिकेशन | डिटेल्स |
---|---|
इंजन का प्रकार | लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, SOHC, 4-वाल्व |
डिस्प्लेसमेंट | 155 सीसी |
बोर और स्ट्रोक | 58.0 मिमी x 58.7 मिमी |
कम्प्रेशन रेशियो | 11.6 : 1 |
हॉर्स पावर | 13.5 kW |
टॉर्क | 14.1 N.m |
क्लच | वेट, मल्टीपल डिस्क |
ट्रांसमिशन | कॉन्स्टेंट मेश, 6-स्पीड |
स्टार्टिंग सिस्टम | इलेक्ट्रिक स्टार्टर |
E20 संगत | हां |
फ्यूल सिस्टम | फ्यूल इंजेक्शन |
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। नई MT-15 में वही 155cc, लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन है। यह इंजन 18.4 PS की पावर और 14.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को असिस्ट एंड स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जो स्मूथ गियर शिफ्ट और डाउनशिफ्ट के दौरान एक्स्ट्रा कंट्रोल देता है।
Yamaha MT-15 के फीचर्स
इसमें कलर TFT स्क्रीन दिया गया है, जो अब टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन को सपोर्ट करती है। स्क्रीन को Yamaha Y-Connect ऐप के जरिए से ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ जोड़ा सकता है, जो अब कई बेहतरीन सुविधाएं देता है। इसमें अब मेंटेनेंस रिकमेंडेशन, पार्किंग लोकेशन, रियल-टाइम फ्यूल कंजम्पशन, बाइक में खराबी की सूचनाएं, रेव्स डैशबोर्ड और राइडर रैंकिंग सिस्टम चीजों के बारे में पता चलता है। इसमें अब ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है, जो फिसलन भरी सतहों पर बाइक को सड़क से पकड़ बनाने में मदद करता है।
Yamaha MT-15 का डिजाइन
इसे युवाओं को ध्यान में रखते हुए तीन नए कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जो Ice Storm, Vivid Violet Metallic और Metallic Silver Cyan है। मौजूदा पैलेट से मेटैलिक ब्लैक रंग भी पेश किया जाना जारी है।
चेसिस और हैंडलिंग
2025 Yamaha MT-15 वर्जन 2.0 के सिग्नेचर डेल्टा बॉक्स फ्रेम पर डेवलप किया गया है, जो बेहतर हैंडलिंग और कॉर्नरिंग स्टेबिलिटी के लिए जानी जाती है। इसमें MotoGP-प्रेरित एल्यूमीनियम स्विंगआर्म में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें USD फ्रंट फोर्क और कॉम्पैक्ट ज्योमेट्री एक फुर्तीला लेकिन स्थिर राइड अनुभव प्रदान करने में मदद करते हैं।
कितनी है कीमत?
2025 Yamaha MT-15 वेरिएंट | कलर ऑप्शन | एक्स-शोरूम कीमत (रुपये में) | किमत में अंतर (रुपये में) |
स्टैंडर्ड (STD) | Metallic Black | 1,69,550 | - |
Metallic Silver Cyan | 1,70,600 | 1,050 रुपये ज्यादा (STD वेरिएंट के डार्क मैट ब्लू से तुलना करने पर) | |
डिलक्स (DLX) | Ice Storm DLX | 1,80,500 | 6,250 |
Vivid Violet Metallic DLX | 1,80,500 | 6,250 | |
Metallic Black DLX | 1,80,500 | 6,250 |
2025 Yamaha MT-15 वर्जन 2.0 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जो स्टैंडर्ड और DLX है। इसके साथ ही कीमत भी कलर के हिसाब से तय किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- Honda CB125 Hornet भारत में लॉन्च; TFT डैश, LED लाइटिंग समेत सेगमेंट-फर्स्ट गोल्डन USD फोर्क से लैस
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।