Numeros ने लॉन्च किया N-First EV स्कूटर, 16-इंच के पहिये और 109 किमी की मिलेगी रेंज
बेंगलुरु की Numeros Motors ने भारतीय बाजार में N-First इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। यह स्कूटर 64,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है और यह दो बैटरी विकल्पों के साथ आता है, जो 91 किमी से 109 किमी तक की रेंज प्रदान करते हैं। इसमें कई आधुनिक फीचर्स जैसे चोरी डिटेक्शन, जियो-फेंसिंग और रिवर्स मोड भी शामिल हैं।

Numeros N-First EV नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट काफी तेजी से बढ़ रहा है। इस सेगमेंट में बेंगलुरु स्थित Numeros Motors ने एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर N-First लॉन्च किया है। इस स्कूटर को कई बेहतरीन फीचर्स और लंबी ड्राइविंग रेंज के साथ लेकर आया गया है। आइए सके बारे में विस्तार में जानते हैं।
Numeros N-First EV की कीमत
बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप Numeros Motors ने N-First को 64,999 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। यह कीमत पहले 1,000 खरीदारों के लिए है। N-First, Numeros Motors का भारत में लॉन्च किया गया दूसरा इलेक्ट्रिक वाहन है।
Numeros N-First EV के वेरिएंट और कलर
इसे पांच वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन ट्रैफिक रेड और प्योर व्हाइट में लेकर आया गया है। अभी फिलहाल इसके केवल तीन वेरिएंट को लेकर आया गया है, जो बेस Max, मिड-स्पेक iMax और टॉप-स्पेक i-Max+ है।
Numeros N-First EV की बैटरी और रेंज
| पैरामीटर | n - First max | n - First i-max | n - First i-max + |
| राइडिंग मोड्स | Eco, Normal | Eco, Normal | Eco, Normal, Sport |
| असिस्ट मोड | रिवर्स | रिवर्स | रिवर्स |
| बैटरी टाइप | Li-ion लिक्विड इमर्शन कूल्ड | Li-ion लिक्विड इमर्शन कूल्ड | Li-ion |
| बैटरी क्षमता | 2.5 kWh | 2.5 kWh | 3.0 kWh |
| वोल्टेज सिस्टम | 48 V | 48 V | 48 V |
| मोटर टाइप | PMSM – मिड ड्राइव | PMSM – मिड ड्राइव | PMSM – मिड ड्राइव |
| ट्रांसमिशन टाइप | चेन ड्राइव | चेन ड्राइव | चेन ड्राइव |
| मोटर पीक पावर | 1.8 kW | 1.8 kW | 2.5 kW |
| मोटर पीक टॉर्क | 34 Nm | 34 Nm | 34 Nm |
| अधिकतम गति (Max Speed) | 55 kmph | 55 kmph | 70 kmph |
| IDC रेंज | 91 km | 91 km | 109 km |
| ग्रेडिबिलिटी (सिंगल राइडर)* | 12 deg | 12 deg | 14 deg |
| ग्रेडिबिलिटी (GVW) | 10 deg | 10 deg | 10 deg |
| रीजेन | उपलब्ध | उपलब्ध | उपलब्ध |
| चार्जर स्पेसिफिकेशन्स | 480 Watt | 480 Watt | 480 Watt |
| चार्जिंग समय (0-100% SoC) | 5 – 6 घंटे | 5 – 6 घंटे | 7 – 8 घंटे |
| ब्रेकिंग सिस्टम | ड्रम-ड्रम | ड्रम-ड्रम | ड्रम-ड्रम |
इसे दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ लेकर आया गया है, जो अलग-अलग रेंज देते हैं। ये ली-आयन बैटरी पैक एक PMSM मिड-ड्राइव मोटर को पावर देते हैं, जो चेन ड्राइव के साथ पिछले पहिये को चलाता है। इसका 2.5 kWh बैटरी पैक 91 किमी और 3.0 kWh बैटरी पैक 109 किमी तक की रेंज देता है।
Numeros N-First EV के फीचर्स
| पैरामीटर | n - First max | n - First i-max | n - First i-max + |
| आयाम (लंबाई x चौड़ाई x ऊँचाई) | 1979 x 686 x 1125 mm | 1979 x 686 x 1125 mm | 1970 x 686 x 1113 mm |
| व्हीलबेस | 1341 mm | 1341 mm | 1339 mm |
| ग्राउंड क्लीयरेंस | 159 mm | 159 mm | 159 mm |
| कर्ब वेट | 112 kg | 112 kg | 117 kg |
| बैटरी IP रेटिंग | IP67 | IP67 | IP67 |
| मोटर IP रेटिंग | IP67 | IP67 | IP67 |
| MCU IP रेटिंग | IP67 | IP67 | IP67 |
| ब्रेक्स | CBS | CBS | CBS |
इसमें 16-इंच के पहियों के साथ 159 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। इसके साथ ही इसमें चोरी और टो डिटेक्शन, रिमोट लॉकिंग, जियो-फेंसिंग, लाइव लोकेशन ट्रैकिंग, राइड इनसाइट्स, एक बिल्ट-इन मोबाइल फोन होल्डर और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं।
| पैरामीटर | डिटेल्स (सभी वेरिएंट के लिए समान) |
| फ्रंट सस्पेंशन | टेलीस्कोपिक हाइड्रोलिक |
| रियर सस्पेंशन | हाइड्रोलिक डैम्पर्स के साथ एडजस्टेबल डुअल शॉक |
| फ्रंट टायर | 80/80 – 16” ट्यूबलेस |
| रियर टायर | 90/80 – 16” ट्यूबलेस |
| प्रोसेसर (VCU) | 32 bit ARM Cortex Dual Core M7 |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | रियल टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम (RTOS) |
| कनेक्टिविटी | Qualcomm 4G LTE with eSIM, Bluetooth® Low Energy v5.1, GPS, GLONASS लोकेशन ट्रैकिंग |
| टेलीमैटिक्स सब्सक्रिप्शन | Max: लागू नहीं |
| रंग विकल्प | Traffic Red (ट्रैफिक रेड), Pure White (प्योर व्हाइट) |

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।