Ola S1 Pro Sport भारत का पहला ADAS इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, सिंगल चार्ज में देगी 320km की रेंज
ओला इलेक्ट्रिक ने 15 अगस्त को नया स्कूटर Ola S1 Pro Sport लॉन्च किया। यह देश का पहला ADAS वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो इसे अन्य स्कूटर्स से अलग बनाता है। इसमें दमदार डिजाइन स्पोर्टी लुक और कई बेहतरीन फीचर्स हैं। इसमें 5.2 kWh बैटरी पैक दिया गया है जो 320 किमी की रेंज देता है। इसकी कीमत 149999 रुपये है और डिलीवरी जनवरी 2026 में शुरू होगी।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। ओला इलेक्ट्रिक ने 15 अगस्त को अपने नए स्कूटर Ola S1 Pro Sport को लॉन्च किया है। इसे कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लेकर आया गया है। यह देश का पहला ADAS वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो इसे बाकी ईवी स्कूटर्स से अलग बनाता है। कंपनी का दावा है इसमें कई सेगमेंट फर्स्ट और बेस्ट-इन-क्लास फीचर्स दिए गए हैं। आइए विस्तार में जानते हैं Ola S1 Pro Sport इलेक्ट्रिक स्कूटर को किन खास फीचर्स के साथ लेकर आया गया है।
दमदार डिजाइन और स्पोर्टी लुक
Ola S1 Pro Sport का डिजाइन मौजूदा ओला स्कूटर्स से ज्यादा डायनामिक और स्पोर्टी है। इसमें स्ट्रीट-स्टाइल फेयरिंग, वर्टिकल रेसिंग स्ट्राइप्स, स्प्लिट ग्रैब रेल्स और नए रियर-व्यू मिरर दिया गया है। इसमें हल्के और मजबूत कार्बन फाइबर से बने फ्रंट फेंडर और ग्रैब हैंडल स्कूटर को स्टाइलिश और हल्का बनाने का काम किया है। इसके साथ ही नए सीट कवर, फ्लोर मैट और बॉडी डेकल्स भी दिए गए हैं।
ADAS और टेक्नोलॉजी फीचर्स
Ola S1 Pro Sport देश का पहला ADAS के साथ आने वाला फीचर है। इसमें रियल-टाइम अलर्ट्स देगा, ताकि ट्रैफिक में सुरक्षित तरह से राइड कर सकें। साथ ही इसमें फ्रंट डैशकैम दिया गया है, जो राइड को रिकॉर्ड करने, सबूत जुटाने, इंश्योरेंस क्लेम या व्लॉगिंग में भी मदद करेगा। इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 7-इंच TFT टचस्क्रीन, ब्रेक-बाय-वायर विद ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, एडाप्टिव बूस्ट, मोटर साउंड और नेविगेशन जैसे बेहतरीन फीचर्स भी दिए गए हैं।
बैटरी पैक और ड्राइविंग रेंज
Ola S1 Pro Sport में 5.2 kWh बैटरी पैक दिया गया है। इसमें लगा हुआ मोटर 16kW की पावर और 74Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ह बैटरी फुल चार्ज होने के बाद ICD सर्टिफाइड रेंज 320 किमी है और इसकी टॉप स्पीड 141 km/h है। यह महज 2.0 सेकंड में 0 से 40 km/h की स्पीड पकड़ सकती है। बेहतर राइडिंग के लिए इसमें नया रियर अलॉय व्हील, चौड़ा रियर टायर और बेहतर सस्पेंशन भी दिया गया है।
कितनी है कीमत?
Ola S1 Pro Sport को भारत में 1,49,999 रुपये की इंट्रोडटरी कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसे आप अभी 999 रुपये देकर बुक कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी जनवरी 2026 में शुरू किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।