Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Punch EV दो नए कलर में लॉन्च, फास्ट चार्जिंग पहले से ज्यादा हुई अच्छी

    टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार Tata Punch EV को नए रंग और बेहतर चार्जिंग स्पीड के साथ पेश किया है। अब यह प्योर ग्रे और सुपरनोवा कॉपर सहित सात रंगों में उपलब्ध है। DC फास्ट चार्जर से यह केवल 40 मिनट में 10-80% तक चार्ज हो जाती है और 15 मिनट की चार्जिंग में 90 किमी तक जा सकती है। इसमें 10.25-इंच का डुअल-स्क्रीन सेटअप हैं।

    By Mrityunjay Chaudhary Edited By: Mrityunjay Chaudhary Updated: Thu, 14 Aug 2025 04:44 PM (IST)
    Hero Image
    Tata Punch EV दो बड़े अपडेट के साथ लॉन्च हुई।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। टाटा मोटर्स की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारों में से एक Tata Punch EV अपने फ्यूचरिस्टिक डिजाइन से लोगों का ध्यान खींचती है। यह कई बेहतरीन फीचर्स और शानदार कलर के साथ आती है। अब इसे दो नए कलर और दे दिए गए हैं, जो Pure Grey और Supernova Copper है। यह दो नए कलर ऑप्शन मिलने के बाद अब यह सात कलर ऑप्शन में मिलेगी। नए कलर ऑप्शन के साथ ही कंपनी इसके लिए तेज DC चार्जिंग स्पीड भी दे रही है। आइए विस्तार में जानते हैं कि टाटा पंच ईवी को क्या नए अपडेट दिए गए हैं?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है नया?

    Tata Punch EV

    • Tata Punch EV को दो नए बाहरी कलर ऑप्शन दिया गया है, जो Pure Grey और Supernova Copper है। इन कलर ऑप्शन के मिलने के बाद अब इसे कुल सात रंगों में ऑफर किया जाएगा, जो प्योर ग्रे (नया), सुपरनोवा कॉपर (नया), एम्पावर्ड ऑक्साइड, सीवीड, फीयरलेस रेड, डेटोना ग्रे और प्रिस्टाइन व्हाइट है। यह सभी कलर ऑप्शन ब्लैक रूफ के साथ डुअल-टोन शेड्स में ऑफर की जा रही है।

    Tata Punch EV

    • नया कलर ऑप्शन देने के साथ ही चार्जिंग स्पीड को भी पिछले मॉडल की तुलना में बेहतर किया गया है। अब इसमें एक DC फास्ट चार्जर को 10-80 प्रतिशत तक चार्ज होने में सिर्फ 40 मिनट लगते हैं, पहले इतना चार्ज होने में 56 मिनट लगते थे। इसके साथ ही अब इसे केवल 15 मिनट की चार्जिंग में 90 किमी तक का सफर किया जा सकता है।

    Tata Punch EV

    Tata Punch EV के फीचर्स

    • इसमें 10.25-इंच के डुअल-स्क्रीन सेटअप (इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए एक-एक) के साथ वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसे फीचर्स दिया जाता है। इसमें रियर वेंट के साथ ऑटो AC, एक एयर प्यूरीफायर, दो ट्वीटर सहित 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, एंबिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और एक सिंगल-पेन सनरूफ भी मिलता है।

    Tata Punch EV

    • Punch EV में पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, 60-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), और ऑटो होल्ड के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ ही ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर, हिल होल्ड कंट्रोल और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसी सुरक्षा सुविधाएं दी जाती है।

    Tata Punch EV की बैटरी और रेंज

    ट्रिम  मीडियम रेंज (MR)   लॉन्ग रेंज (LR) 
    बैटरी पैक 25 kWh 35 kWh
    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या 1 1
    पावर 82 PS 122 PS
    टॉर्क 114 Nm 190 Nm
    दावा की गई रेंज 265 किमी 365 किमी
    ड्राइवट्रेन फ्रंट-व्हील-ड्राइव (FWD)

    Tata Punch EV की कीमत

    वेरिएंट कीमत (रुपये में)
    Smart 9,99,000
    Smart + 11,14,000
    Adventure 11,84,000
    Adventure LR 12,84,000
    Adventure LR ACFC 13,34,000
    Adventure S 12,14,000
    Adventure S LR 13,14,000
    Adventure S LR ACFC 13,64,000
    Empowered 12,64,000
    Empowered + 12,84,000
    Empowered LR 13,44,000
    Empowered LR ACFC 13,94,000
    Empowered S 12,84,000
    Empowered S LR 13,64,000
    Empowered S LR ACFC 14,14,000
    Empowered + LR 13,64,000
    Empowered + LR ACFC 14,14,000
    Empowered + S 13,14,000
    Empowered + S LR ACFC 13,94,000