Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Tesla ने लॉन्‍च किया Model Y का नया वेरिएंट, कितनी है कीमत और क्‍या है खासियत

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 11:29 AM (IST)

    इलेक्‍ट्रिक वाहन निर्माता टेस्‍ला ने भारत में ऑफर किए जाने वाले Tesla Model Y के नए वेरिएंट को लॉन्‍च कर दिया है। इसको किस कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता टेस्‍ला की ओर से भारत में Model Y की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इस गाड़ी के नए वेरिएंट को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। इसमें किस तरह की खासियत को दिया गया है। कितनी कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    लॉन्‍च हुआ नया वेरिएंट

    टेस्‍ला की ओर से भारत में औपचारिक तौर पर टेस्‍ला के नए वेरिएंट लॉन्‍ग व्‍हील बेस को लॉन्‍च कर दिया है। अभी तक इस एसयूवी के दो वेरिएंट्स को भारतीय बाजार में ऑफर किया जा रहा था।

    क्‍या है खासियत

    टेस्‍ला की ओर से लॉन्‍च किए गए नए वेरिएंट को छह सीटों के विकल्‍प के साथ ऑफर किया गया है। इसमें अब दूसरी पंक्ति में भी दो सीटों के साथ तीसरी पंक्ति में भी दो सीटों को दिया गया है।

    कितनी है रेंज

    टेस्‍ला मॉडल वाई के नए वेरिएंट को 84.2 kWh की क्षमता की बैटरी के साथ ऑफर किया गया है। इस वेरिएंट को सिंगल चार्ज में 661 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें दी गई मोटर से इसे 340 हॉर्स पावर और 450 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। यह गाड़ी 3.44 सेकेंड में ही 20 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड पकड़ सकती है। 

    खबरें और भी

    कितनी है कीमत

    निर्माता की ओर से इस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 61.99 लाख रुपये रखी गई है।