वियतनामी कंपनी VinFast की भारत में एंट्री, दो इलेक्ट्रिक SUV VF6 और VF7 की लॉन्च
वियतनामी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी VinFast ने भारतीय बाजार में VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च की हैं। VF6 एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV है जिसमें यूनिक डिजाइन और कई बेहतरीन फीचर्स हैं। VF7 में नुकीली क्रीज लाइन्स और चौड़ा स्टांस है। दोनों ही गाड़ियों में शानदार इंटीरियर और सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। भारतीय बाजार में इनका मुकाबला Hyundai Creta Electric और Tata Curvv EV जैसी गाड़ियों से होगा।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में वियतनामी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी VinFast ने एंट्री कर ली है। कंपनी ने आज, 6 सितंबर 2025 को भारत में अपनी दो इलेक्ट्रिक SUV, VinFast VF6 और VF7 को लॉन्च किया है। इन दोनों ही इलेक्ट्रिक SUV को कंपनी ने पहली बार भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में दिखाया था। अब इन दोनों को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह दोनों की कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च हुई है। आइए इन दोनों के बारे में विस्तार में जानते हैं कि इन्हें किन खास फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है?
VinFast VF6
- डिजाइन: VF6 को भारत में कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। इसका डिजाइन काफी यूनिक है। इसके सामने की तरफ एक बंद ग्रिल V के आकार के एलईडी डीआरएल दी गई है, जो VinFast लोगो से जुड़े हैं और ऑल-एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स दी गई है। इसके साइड प्रोफाइल में व्हील आर्च सहित मोटी काली क्लैडिंग दी गई है। इसमें 18-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। पीछे की तरफ एक लाइट बार है, जो फ्रंट एलईडी डीआरएल की तरह है। साथ ही रूफ-इंटीग्रेटेड स्पॉइलर, बम्पर में लगे टर्न इंडिकेटर और टेलगेट पर 'VF6' की बैजिंग दी गई हैं।
- इंटीरियर: VF6 के बेकिन में इंटीग्रेटेड कंट्रोल्स के साथ 3-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और बटन से चलने वाला गियर सेलेक्टर को दिया गया है।
- फीचर्स: इसमें 12.9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, गूगल ऐप्स और वॉयस असिस्टेंट, फिक्स्ड पैनोरमिक ग्लास रूफ, 8-तरफा पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम (IRVM), और एंबिएंट लाइटिंग, ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, keyless entry, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और स्मार्टफोन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
- सेफ्टी फीचर्स: इसमें रेन सेंसटिव वाइपर, 360-डिग्री कैमरा, 7 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), और आगे व पीछे पार्किंग सेंसर, लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट, और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
VinFast VF6 बैटरी और रेंज
VF6 को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जो Earth, Wind और Wind Infinity है। VF6 में एक अच्छा 59.6 kWh का बैटरी पैक है, जो दो वेरिएंट में उपलब्ध है। आपके चुने हुए वेरिएंट के आधार पर परफॉर्मेंस आउटपुट अलग-अलग है। इसका Earth वेरिएंट 177 PS और 250 Nm का टॉर्क देता है, जबकि Wind वेरिएंट 204 PS और 310 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। VF6 में फास्ट चार्जिंग की क्षमता है, जिससे DC चार्जर के साथ 20-80% तक चार्ज होने में सिर्फ 30 मिनट लगते हैं। इसका Earth वेरिएंट फुल चार्ज में 468 किमी की रेंज और Wind वेरिएंट 463 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगा।
VinFast VF6 की कीमत
वेरिएंट | कीमत (लाख रुपये में) |
---|---|
Earth | 16.49 |
Wind | 17.79 |
Wind Infinity | 18.29 |
भारतीय बाजार में VinFast VF6 को 16.49 लाख रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत में लॉन्च किया गया है। भारत में इसका मुकाबला, yundai Creta Electric, MG ZS EV, Tata Curvv EV और Mahindra BE 6 से देखने के लिए मिलेगा।
VinFast VF7
- डिजाइन: इसे काफी बेहतरीन डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें नुकीली क्रीज लाइन्स और एक चौड़ा स्टांस है जो इसे बेहद अट्रैक्टिव बनाने का काम करते हैं। इसके सामने की तरफ एक बंद ग्रिल V के आकार के एलईडी डीआरएल (DRLs) हैं, जो VinFast लोगो से जुड़े हैं और ऑल-एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स दी गई है।
- इंटीरियर: इसके साथ ही 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, बटन से चलने वाला गियर सेलेक्टर और 12.9-इंच का बड़ा सेंट्रल टचस्क्रीन दी गई है। सभी जानकारी सेंट्रल स्क्रीन और हेड्स-अप डिस्प्ले पर दिखाई देती है। इसके पीछे की सीट में फ्लैट फ्लोर और रिक्लाइनिंग फंक्शनैलिटी दी गई है। इसमें बड़ा सा पैनोरमिक ग्लास रूफ दिया गया है। डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, चारों खिड़कियों के लिए 1-टच अप/डाउन, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम (IRVM), 8-तरफा पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें दी गई है।
- सेफ्टी फीचर्स: VF7 में 360-डिग्री कैमरा, रेन-सेंसिंग वाइपर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और सात एयरबैग तक दिए गए हैं। इसके साथ ही वल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) भी दिया गया है, जिसके एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन चेंज असिस्ट जैसे फीचर्स को शामिल दिया गया है।
VinFast VF7 बैटरी और रेंज
इसे भी दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जो Earth, Wind और Sky है। इसके Earth वेरिएंट में 59.6 kWh की बैटरी दी गई है। इसके एंट्री-लेवल मॉडल को छोड़कर, VF7 के अन्य वेरिएंट में 70.8kWh की LFP बैटरी है जो AC और DC फास्ट चार्जिंग (CCS2) को सपोर्ट करती है। छोटी बैटरी सिर्फ FWD (फ्रंट-व्हील ड्राइव) है, जबकि बड़ी बैटरी दो ड्राइव लेआउट में आती है: 204hp, 310Nm फ्रंट-व्हील ड्राइव और 350hp, 500Nm ऑल-व्हील ड्राइव। WLTP साइकिल के अनुसार, 70.8kWh बैटरी वाला VF7 एक सिंगल चार्ज में 532km (FWD) और 510km की रेंज देता है। VF7 और इसके बैटरी पैक पर 10 साल या 2 लाख किमी की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है। इसके साथ ही, विनफास्ट जुलाई 2028 तक अपने VGreens चार्जर पर मुफ्त चार्जिंग, 3 साल के लिए मुफ्त रखरखाव और पैनोरमिक सनरूफ के लिए मुफ्त कर्टन भी दे रहा है।
VinFast VF7 की कीमत
वेरिएंट | कीमत (लाख रुपये में) |
---|---|
Earth FWD | 20.89 |
Wind FWD | 23.49 |
Wind Infinity FWD | 23.99 |
Sky AWD | 24.99 |
Sky Infinity AWD | 25.49 |
भारतीय बाजार में VinFast VF7 को 20.89 लाख रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत में लॉन्च किया गया है। भारत में VF7 का Tata Curvv EV, Hyundai Creta Electric और Mahindra BE 6 जैसी इलेक्ट्रिक गाड़ियों से मुकाबला देखने के लिए मिलेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।