VinFast VF6 भारत में लॉन्च; ADAS, 410 km की रेंज और 7 एयरबैग जैसे फीचर्स से लैस
वियतनामी कार निर्माता VinFast ने भारत में अपनी दो इलेक्ट्रिक SUV VF6 और VF7 को 6 सितंबर 2025 को लॉन्च किया है। VinFast VF6 एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV है जो यूनिक डिजाइन और आधुनिक फीचर्स के साथ आती है। इसमें 12.9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और लेवल-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। यह दो वेरिएंट Eco और Plus में उपलब्ध है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वियतनामी कार निर्माता VinFast अपनी दो इलेक्ट्रिक SUV, VF6 और VF7 को आज यानी 6 सितंबर 2025 को लॉन्च किया है। इसे सबसे पहले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में दिखाया गया था। अब कंपनी इन दोनों को लॉन्च करते भारतीय बाजार में एंट्री करने जा रही है। इन दोनों में से VinFast VF6 एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV है। आइए इसके बारे में विस्तार में जानते हैं कि इसे किन खास फीचर्स के साथ लेकर आया जाएगा।
VinFast VF6 का डिजाइन
- VF6 काफी यूनिक डिजाइन के साथ भारत में लॉन्च किया गया है। इसका बाहरी डिजाइन साफ-सुथरी बॉडी लाइन्स दी गई है, जो इसे काफी लुक देने के काम करती है। इसमें प्रोजेक्टर LED हेडलाइट्स और भौंह के आकार में LED DRLs दिए गए हैं, जिनके बीच में VinFast का लोगो है।
- साइड से देखने पर इसका छोटा रियर ओवरहैंग और ढलान वाली छत दिखाई देती है। इसमें व्हील आर्च सहित, मोटी काली क्लैडिंग लगाई गई है। इसमें 18-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील और एक शार्प शोल्डर लाइन शामिल है, जो इसके एयरोडायनैमिक्स को बेहतर बनाने में भी मदद करती है।
- इसके पीछे की तरफ कई कट और क्रीज दिए गए हैं। इसमें एक लाइट बार है जो फ्रंट एलईडी डीआरएल दिया गया है। इसके साथ ही रूफ-इंटीग्रेटेड स्पॉइलर, बम्पर में लगे टर्न इंडिकेटर और टेलगेट पर 'VF6' की बैजिंग दी गई हैं।
VinFast VF6 का इंटीरियर
VF6 के केबिन का डिजाइन काफी साधारण और तकनीक से भरा हुआ है। इसमें इंटीग्रेटेड कंट्रोल्स के साथ 3-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और बटन से चलने वाला गियर सेलेक्टर दिया गया है। इसे पूरी तरह से पूरी तरह से काला इंटीरियर या एक मोचा ब्राउन और काले रंग का ड्यूल-टोन थीम दिया गया है। एसयूवी के पिछले हिस्से में फर्श सपाट है, जिससे पीछे की सीट पर बैठने वालों को काफी आराम मिलता है।
VinFast VF6 के फीचर्स
- VF6 में 12.9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो गूगल ऐप्स और वॉयस असिस्टेंट जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसमें कोई पारंपरिक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नहीं है, इसलिए गाड़ी से जुड़ी सभी जानकारी मुख्य डिस्प्ले पर ही दिखाई देती है। इसमें फिक्स्ड पैनोरमिक ग्लास रूफ भी दिया गया है।
- इसके अलावा, इसमें 8-तरफा पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम (IRVM), और एंबिएंट लाइटिंग तक दी गई है। इसके साथ ही ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, keyless entry, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और स्मार्टफोन के जरिए रिमोट फंक्शन्स जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
VinFast VF6 के सेफ्टी फीचर्स
VF6 में पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए रेन सेंसटिव वाइपर, 360-डिग्री कैमरा, 7 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), और आगे व पीछे पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स हैं। इसके साथ ही लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट, और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
VinFast VF6 बैटरी पैक और रेंज
VF6 को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जो Earth, Wind और Wind Infinity है। VF6 में एक अच्छा 59.6 kWh का बैटरी पैक है, जो दो वेरिएंट में उपलब्ध है। आपके चुने हुए वेरिएंट के आधार पर परफॉर्मेंस आउटपुट अलग-अलग है। इसका Earth वेरिएंट 177 PS और 250 Nm का टॉर्क देता है, जबकि Wind वेरिएंट 204 PS और 310 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। VF6 में फास्ट चार्जिंग की क्षमता है, जिससे DC चार्जर के साथ 20-80% तक चार्ज होने में सिर्फ 30 मिनट लगते हैं। इसका Earth वेरिएंट फुल चार्ज में 468 किमी की रेंज और Wind वेरिएंट 463 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगा।
VinFast VF6 की कीमत
वेरिएंट | कीमत (लाख रुपये में) |
---|---|
Earth | 16.49 |
Wind | 17.79 |
Wind Infinity | 18.29 |
भारतीय बाजार में VinFast VF6 को लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। भारत में इसका मुकाबला, yundai Creta Electric, MG ZS EV, Tata Curvv EV और Mahindra BE 6 से देखने के लिए मिलेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।