लॉन्च हो गई Volkswagen Taigun Facelift, कितनी है कीमत, कितना दमदार इंजन
वाहन निर्माता फॉक्सवैगन की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में Volkswagen Taigun Facelift को लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता ने इसमें किस तरह के बदलाव ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता फॉक्सवैगन की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर Volkswagen Taigun को ऑफर किया जाता है। फॉक्सवैगन ने इस एसयूवी के Facelift वर्जन को लॉन्च कर दिया है। इस गाड़ी के फेसलिफ्ट में किस तरह के बदलाव किए गए हैं। किस कीमत पर इसे भारत में लॉन्च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Volkswagen Taigun Facelift लॉन्च हुई
फॉक्सवैगन की ओर से ताइगुन एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इसके पहले नौ अप्रैल को इसे पेश किया गया था।
कैसे हैं फीचर्स
निर्माता की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, इलूमिनेटिड लोगो, कनेक्टिड टेल लाइट, सीक्वेंशल इंडीकेटर, नए अलॉय व्हील्स, नया इंटीरियर, बेहतर इंफोटेनमेंंट सिस्टम, बेहतर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंबिएंट लाइट, वेंटिलेटिड सीट, छह एयरबैग, 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर, हिल होल्ड असिस्ट जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
कितना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से इस कार के फेसलिफ्ट में इंजन में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इसमें मौजूदा एक लीटर और 1.5 लीटर की क्षमता का इंजन दिया गया है। इसके एक लीटर पेट्रोल इंजन से 85 किलोवाट पावर और 178 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। और 1.5 लीटर के इंजन से 150 पीएस की पावर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस एसयूवी को छह स्पीड मैनुअल, सात स्पीड डीसीटी और आठ स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ ऑफर किया गया ह
कितनी है कीमत
निर्माता की ओर से इस एसयूवी को 10.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 19.30 लाख रुपये है।
किनसे है मुकाबला
फॉक्सवैगन की ओर से भारत में ताइगुन को मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी का बाजार में सीधा मुकाबला Maruti Grand Vitara, Kia Seltos, Toyota Hyryder, Hyundai Creta, Honda Elevate जैसी एसयूवी के साथ होगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Volkswagen Taigun Facelift Vs Kia Seltos: फीचर्स, इंजन और कीमत में कौन है बेहतर, पढ़ें पूरी डिटेल
कितना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से इस कार के फेसलिफ्ट में इंजन में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इसमें मौजूदा एक लीटर और 1.5 लीटर की क्षमता का इंजन दिया गया है। इसके एक लीटर पेट्रोल इंजन से 85 किलोवाट पावर और 178 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। और 1.5 लीटर के इंजन से 150 पीएस की पावर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस एसयूवी को छह स्पीड मैनुअल, सात स्पीड डीसीटी और आठ स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ ऑफर किया गया है।
कब होगी लॉन्च
निर्माता की ओर से इस एसयूवी के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी कीमत की घोषणा की जाएगी।
किनसे है मुकाबला
फॉक्सवैगन की ओर से भारत में ताइगुन को मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी का बाजार में सीधा मुकाबला Maruti Grand Vitara, Kia Seltos, Toyota Hyryder, Hyundai Creta, Honda Elevate जैसी एसयूवी के साथ होगा।