Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अररिया में आज ब्लैकआउट: 10 मिनट तक बिजली सप्लाई रहेगी ठप, वाहनों और मोबाइलों की लाइट भी बंद करने की अपील

    Updated: Thu, 14 May 2026 02:23 AM (IST)

    अररिया में आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए बुधवार शाम 7 बजे से 7:10 बजे तक 10 मिनट का ब्लैकआउट मॉकड्रिल होगा। इस दौरान शहरी ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    अररिया में ब्लैक आउट। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अररिया। किसी भी आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए बुधवार को शहरी क्षेत्रों में 10 मिनट का ब्लैक आउट मॉकड्रिल होगा।

    यह सायं सात बजे से 7.10 बजे तक होगा। इस दौरान बिजली की आपूर्ति बंद रखा जाएगा। जिलाधिकारी विनोद दूहन ने कहा कि जागरूकता ही आपदा से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

    यदि ग्रामीण क्षेत्रों में समय रहते सही जानकारी उपलब्ध हो जाए तो जान-माल की क्षति को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने स्वयंसेवकों से अपील की कि वे सरल एवं व्यावहारिक तरीके से सुरक्षा उपायों की जानकारी लोगों के बीच साझा करें तथा संभावित बाढ़ की स्थिति में समुदाय स्तर पर एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम तैयार रखें।

    मोबाइल और वाहनों की लाइट भी बंद करने की अपील

    जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे 14 मई को आयोजित ब्लैकआउट मॉकड्रिल में पूर्ण सहयोग करें तथा निर्धारित अवधि के दौरान अपने मोबाइल फ्लैश, वाहन लाइट एवं अन्य अनावश्यक प्रकाश स्रोत बंद रखकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

    मॉकड्रिल को सफल बनाने के लिए बिजली विभाग को 10 मिनट के लिए विद्युत आपूर्ति बंद रखने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं चालू रखने तथा अस्पतालों की खिड़कियों को ब्लैक पर्दों से ढंकने का निर्देश दिया गया है। वहीं, सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों को व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    जिलाधिकारी ने कहा कि शेयर एंड मेक अवेयर टैगलाइन के साथ सभी सिविल डिफेंस वालंटियर्स जन-जागरूकता के दूत बनकर कार्य करें और ग्राम सभाओं में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

    प्रशासन ने कसी कमर

    उन्होंने कहा कि यह मॉकड्रिल जिले को किसी भी प्रकार की आपदा के लिए तैयार करने तथा अंधेरे में भी सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित कार्य करने की क्षमता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    खबरें और भी

    इसको लेकर एसपी जितेंद्र कुमार ने भी सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों के साथ डूबने एवं सांप काटने जैसी घटनाओं पर विस्तृत चर्चा की तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, प्राथमिक उपचार एवं समन्वित कार्य प्रणाली पर विशेष जोर दिया।

    मंगलवार को इसको लेकर हुई बैठक में ब्लैकआउट मॉकड्रिल के संबंध में सभी स्वयंसेवकों को तैयार रहने का निर्देश दिया। डीएम एवं एसपी के संयुक्त संदेश के तहत सिविल डिफेंस वालंटियर्स एवं आवश्यक विभागों के सहयोग से 14 मई को सायं 7:00 बजे से 7:10 बजे तक 10 मिनट का ब्लैकआउट मॉकड्रिल आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिले के समस्त नगर क्षेत्रों में पूर्ण ब्लैकआउट रखा जाएगा।

    यह भी पढ़ें- विक्रमशिला पुल के बाद अब जरूरी घाट ने दिया धोखा: भागलपुर में आवागमन ठप, कई घरों के गिरने का खतरा

    यह भी पढ़ें- बिहार में 50 से कम मैरिट वाले नहीं बन पाएंगे टीचर, मॉडल स्कूलों में नियुक्ति के लिए नई गाइडलाइन जारी