Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: 'बिहार में वोट चोरी करने की करेंगे कोशिश...', अररिया में बोले राहुल गांधी

    Updated: Thu, 06 Nov 2025 05:08 PM (IST)

    अररिया में राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के युवा मजदूरी करने को मजबूर हैं। उन्होंने महागठबंधन प्रत्याशी के लिए वोट मांगे और वोट चोरी रोकने का आह्वान किया। उन्होंने उच्च शिक्षा और रोजगार पर जोर दिया, साथ ही मोदी सरकार पर अडानी-अंबानी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार सभी वर्गों की सरकार होगी।

    Hero Image

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी।

    जागरण सवाददाता, अररिया। जहां मैं जाता हूं वहां बिहार के युवा मजदूरी करते हुए मिलते हैं। क्या बिहार का भविष्य मजदूर बनने का है। यहां के युवा इंजीनियर, डॉक्टर नहीं बन सकते हैं। वे बाहर जाकर मजदूरी करते हैं। यह बातें गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अररिया विधानसभा क्षेत्र के आजाद एकेडमी अररिया में महागठबंधन के प्रत्याशी आबिदुर रहमान के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा, दिल्ली में मैने प्रजेंटेशन किया था, जिसमें सभी लोगों ने देखा होगा हरियाणा चुनाव में एक महिला 100 बार वोट देती है। यह बिहार में भी वोट चोरी करने की कोशिश करेंगे। इन्हें रोकने का काम आपको करना है।

    उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। यह सरकार किसी जाति-धर्म की नहीं होगी। दलित, महादलित, पिछड़ा अतिपिछड़ा गरीब जनरल की सरकार होगी। सरकार में सबकी आवाज सुनाई देगी। दूसरा रोजगार, शिक्षा स्वास्थ्य पर विशेष फोकस होगा।

    राहुल गांधी ने आगे कहा कि हम बिहार में हाई क्वालिटी का इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलना चाहते हैं। यह मेरी गारंटी है। दुनिया का सबसे बेहतरीन विवि नालंदा में खोलूंगा। जहां पर इंगलैंड व जापान से लोग आएंगे।

    राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नफरत बांटना जानते हैं। एक दूसरे को व एक जाति से दूसरी जाति को लड़ाने का काम करते हैं। इनका लक्ष्य सिर्फ अडानी-अंबानी को फायदा पहुंचाने का है। बिहार की सरकार अंडानी जी को एक रुपये में जमीन देने का काम करती है। इस मौके पर उन्होंने महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की।