Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Indo-Nepal Border: पुलिस और एसएसबी ने निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन से हो रही सीमा की निगरानी

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 01:26 AM (IST)

    कुआड़ी पुलिस और एसएसबी 52वीं वाहिनी ने इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए संयुक्त अभियान चलाया। सीमावर्ती क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जाँच की गई। ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया और सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। नेपाल के हालातों को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

    Hero Image
    पुलिस और एसएसबी ने निकाला फ्लैग मार्च। (फोटो जागरण)

    संवाद सूत्र, सिकटी (अररिया)। कुआड़ी थाना क्षेत्र में इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए कुआड़ी पुलिस और एसएसबी 52वीं वाहिनी सी कंपनी लेलोखर ने संयुक्त अभियान चलाया।

    कुआड़ी थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा तथा असिस्टेंट कमांडेंट मोहित भार्गव के नेतृत्व में सीमावर्ती इलाकों में एरिया डोमिनेशन और फ्लैग मार्च किया गया।

    सुरक्षा बलों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। ड्रोन कैमरों से सीमा क्षेत्र की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।

    इससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई संभव होगी। अधिकारियों ने सीमावर्ती इलाकों का निरीक्षण किया। धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों की विशेष चेकिंग की गई।

    सीमा पर नियमित गश्त, काम्बिंग अभियान और संयुक्त रणनीतिक चेकिंग प्वाइंट्स बनाए गए हैं। कुआड़ी थानाध्यक्ष ने बताया कि कुआड़ी पुलिस पूरी तरह चौकस है और लगातार कार्रवाई कर रही है।

    नेपाल में बदलते हालात को देखते हुए सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वहीं, एसएसबी अधिकारी मोहित भार्गव ने बताया कि यह फ्लैग मार्च रजौला, मधुबनी, सुंदरी, लेलोखर, गरैया, कुआड़ी तक चलाया गया। सीमा पर देर रात्रि तक पेट्रोलिंग का सिलसिला जारी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें