Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Election: सिकटी विधानसभा चुनाव में होगा पुराना चेहरा या बदलेंगे प्रत्याशी? जानें समीकरण

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 03:48 PM (IST)

    अररिया के सिकटी में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सरगर्मी तेज है। भाजपा के वर्तमान विधायक विजय कुमार मंडल और राजद के शत्रुघ्न कुमार सुमन के बीच मुकाबला होने की संभावना है। विजय मंडल हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं जबकि शत्रुघ्न सुमन वापसी के लिए प्रयासरत हैं। भाजपा विकास के मुद्दे पर और राजद महंगाई के मुद्दे पर जनता के बीच जा रही है।

    Hero Image
    सिकटी विधानसभा चुनाव में टिकट पर घमासान। फाइल फोटो

    दीपक कुमार गुप्ता, सिकटी (अररिया)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशियों काे लेकर अटकलों और कयासों का दौर चल रहा है। बिहार के राजनीतिक परिद़ृश्य में अभी तक सीट शेयरिंग का रूझान सामने नहीं आया है और न ही प्रत्याशियों का चयन हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में विधान सभा क्षेत्रों में प्रत्याशी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। सीटिंग विधायक बहुत हद तक टिकट को लेकर आश्वस्त हैं तो वहां विगत चुनाव में निकटतम प्रतिद्धंदि रहे प्रत्याशियों की बैचेनी बढ़ी हुई है।

    सिकटी विधान सभा में 2020 की तरह क्या 2025 के चुनाव में भी वर्तमान विधायक मंत्री विजय कुमार मंडल व राजद के शत्रुघ्न कुमार सुमन आमने-सामने होंगे। इसको लेकर चर्चा चल रही है।

    भाजपा के विजय कुमार मंडल और राजद के शत्रुघ्न कुमार सुमन पिछले दो चुनावों (2015 व 2020) में आमने-सामने आ चुके हैं। अब 2025 के चुनाव में भी दोनों अपनी राजनीतिक किस्मत आजमाने को तैयार दिख रहे हैं।

    सिकटी विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो विजय कुमार मंडल लगातार दो बार यहां से जीत चुके हैं। वर्तमान में बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री पद पर आसीन हैं। वे इस बार सिकटी हैट्रिक की तलाश में हैं।

    वहीं राजद के शत्रुघ्न कुमार सुमन को दो बार पराजय का सामना करना पड़ा है। इस बार जीतोड़ मेहनत कर वापसी के मूड में दिख रहे हैं।

    राजद का दावा है कि इस बार महंगाई, बेरोजगारी और किसान मुद्दों को लेकर जनता बीजेपी से नाराज है, जबकि दूसरी तरफ बीजेपी विकास और कानून-व्यवस्था को लेकर अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखने की तैयारी में है।

    बदलती रही है सियासी धारा

    देखा जाए तो समय के अनुसार सिकटी विधानसभा की सियासी धारा बदलती रही है। इसके 1977 में अस्तित्व में आने के बाद यहां 11 चुनाव हुए। इसमें चार बार भाजपा, तीन बार कांग्रेस, दो बार निर्दलीय और एक-एक बार जनता दल व जदयू को जीत मिली है।

    इससे पहले विजय कुमार मंडल 1995 में बीपीपा, 2000 में निर्दलीय व 2009 के उपचुनाव में लोजपा से अररिया सदर सीट से जीते थे। विजय कुमार मंडल पांच बार विधायक रहे हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शत्रुघ्न कुमार सुमन 2015 में जदयू तो 2020 में राजद से चुनाव लड़े थे।

    2020 में विजय कुमार मंडल ने 84072 वोट हासिल कर जीत हासिल की थी। उन्होंने राजद प्रत्याशी शत्रुघ्न कुमार सुमन को हराया था। जिन्हें 70356 वोट आए थे।

    यहां से अजीमुद्दीन, कांग्रेस के दिग्गज शीतल प्रसाद गुप्ता और रामेश्वर यादव प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के विजय कुमार मंडल जीते थे, उन्हें 84128 मत मिले थे, उनका वोट प्रतिशत 46.92 था।

    वहीं राजद के शत्रुघ्न प्रसाद सुमन दूसरे नंबर पर रहे थे, उन्हें 70518 वोट मिले थे। 2025 में नीतीश सरकार में विजय मंडल को आपदा मंत्री बनाया गया है।

    सिकटी विधानसभा में अब तक रहे विधायक

    वर्ष विजेता पार्टी
    2020 विजय कुमार मंडल भाजपा
    2015 विजय कुमार मंडल भाजपा
    2010 आनंदी प्रसाद यादव भाजपा
    अक्टूबर 2005 मुरलीधर मंडल जेडीयू
    फरवरी 2005 मुरलीधर मंडल स्वतंत्र
    2000 आनंदी प्रसाद यादव भाजपा
    1995 रामेश्वर यादव कांग्रेस
    1990 मोहम्मद अजीमुद्दीन जनता दल
    1985 रामेश्वर यादव कांग्रेस
    1980 शीतल प्रसाद गुप्ता कांग्रेस
    1977 मोहम्मद अज़ीम उद्दीन स्वतंत्र