Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar Election 2025: शिल्पी सुरभि से लेकर सिंपल देवी तक, उम्मीदवारों की चुनावी नैया की खेवनहार बनीं पत्नियां

    Updated: Sun, 26 Oct 2025 09:15 AM (IST)

    बांका जिले में दूसरे चरण के विधान सभा चुनाव के लिए 58 उम्मीदवार मैदान में हैं। कई उम्मीदवारों की पत्नियां और रिश्तेदार उनके लिए प्रचार कर रहे हैं। अमरपुर से जदयू उम्मीदवार की पत्नी शिल्पी सुरभि और कांग्रेस उम्मीदवार की पत्नी अर्चना सिंह सक्रिय रूप से प्रचार कर रही हैं। बेलहर से जदयू विधायक की पत्नी सिंपल देवी भी महिला टीम के साथ जुटी हैं। उम्मीदवारों के परिवार की सक्रियता से चुनावी माहौल गरमा गया है।

    Hero Image

    जयंत राज की पत्नी शिल्पी सुरभि और कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र सिंह की पत्नी अर्चना सिंह 

    बिजेन्द्र कुमार राजबंधु, बांका। विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 नवंबर को जिला में चुनाव होगा। इसके लिए पांच विधानसभा क्षेत्रों में 58 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उम्मीदवारों को तीन दिन पहले चुनाव चिन्ह् मिलते ही क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्थिति ऐसी है कि चुनावी मैदान मारने के लिए कुछ उम्मीदवारों की पत्नियां मैदान में डट गई हैं, जबकि कुछ के रिश्तेदार भी लगे हुए हैं। कुल मिलाकर एक दर्जन से अधिक उम्मीदवारों की पत्नियां और बेटे चुनावी नैया के खेवनहार बनकर प्रचार में जुटे हैं।

    अपनी बोली एवं भाषा से वोटरों को अपने पक्ष में करने में लगीं हुई हैं। इससे चुनावी मैदान में कितना लाभ मिलेगा यह तो समय बताएगा। फिलहाल समर्थन के लिए हर जतन किया जा रहा है।

    इन नेताओं की पत्नियों ने संभाला मोर्चा

    बात करें अमरपुर विधान सभा की तो यहां से राज्य के भवन निर्माण मंत्री सह जदयू उम्मीदवार जयंत राज कुशवाहा की पत्नी शिल्पी सुरभि महिलाओं के साथ प्रचार कर रहीं है। पति अगर अमरपुर में प्रचार करते हैं, तो पत्नी शंभूगंज क्षेत्र में महिलाओं के साथ लगी हुई हैं।

    दिन का भोजन भी गांव घर की महिलाओं के साथ करतीं है। इनके भाई सुमन सौरभ भी प्रचार में सक्रिय हैं। इसी क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार जितेन्द्र सिंह की पत्नी पूर्व जिला परिषद सदस्य अर्चना सिंह महिलाओं के साथ घूम रहीं हैं।

    खासकर पर्व को लेकर महिलाएं घर में रहने के कारण वह अपने पति के समर्थन में डटी हुई हैं। जनसुराज उम्मीदवार सुजाता वैध की इंजीनियर बेटी भावना शिल्पी मां के साथ क्षेत्र में सहयोग कर रही हैं।

    वहीं बेलहर से जदयू विधायक सह पार्टी उम्मीदवार मनोज यादव की पत्नी जिला परिषद सदस्य सिंपल देवी महिला टीम के साथ लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए के महिला विंग की अध्यक्ष रानी महकम सहित अन्य महिलाएं सरकार की योजनाएं बता रही हैं।

    इसी क्षेत्र से राजद उम्मीदवार जदयू सांसद गिरिधारी यादव के पुत्र चाणक्य प्रकाश रंजन के लिए उनके चचेरे भाई सहित अन्य रिश्तेदारों की टीम लगी हुई हैं। सुरक्षित क्षेत्र कटोरिया से भाजपा उम्मीदवार पुरनलाल टुडू की मुखिया पत्नी पूजा मुर्मू भी क्षेत्र में सक्रिय हैं।

    यहीं से निर्दलीय उम्मीदवार रेखा सोरेन के पिता पूर्व विधायक सोनेलाल हेंब्रम लगे हुए हैं। खासकर, रिश्तेदारों के चुनावी प्रचार में उतरने से चुनावी माहौल में काफी घमासान देखने को मिल रहा है। उम्मीदवारों के परिवार और रिश्तेदारों की सक्रियता ने प्रचार के रंग को और गाढ़ा कर दिया है।