Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Banka News: राशन गबन करने के आरोप में डीलर पर कसा गया शिकंजा, लाइसेंस रद कर केस दर्ज; जानें पूरा मामला

    Updated: Fri, 15 Aug 2025 04:39 PM (IST)

    बांका जिले के बेलहर में एसडीओ के आदेश पर एक डीलर उमेश यादव के खिलाफ खाद्यान्न गबन का मामला दर्ज किया गया है। एमओ दीपक गुप्ता ने डीलर पर आरोप लगाया कि गोदाम से 116.77 क्विंटल चावल और 7.77 क्विंटल गेहूं गायब था। जांच में अनियमितताएं पाई गईं जिसके बाद डीलर का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    राशन गबन के आरोप में नगेल के डीलर के खिलाफ केस कराया दर्ज। फाइल फोटो

    संवाद सूत्र, बेलहर (बांका)। एसडीओ के आदेश पर प्रखंड बहोरना पंचायत अंतर्गत नगेल गांव के डीलर उमेश यादव के खिलाफ थाना में आवेदन देकर एमओ दीपक गुप्ता ने खाद्यान्न गबन करने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। आरोपित डीलर की अनुज्ञप्ति भी रद कर दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूचक के अनुसार 24 मार्च को आरोपित डीलर के दुकान की जांच में भंडारण पंजी और शिकायत पंजी संधारण नहीं पाया गया था। ई-पाश मशीन पर प्रदर्शित खाद्यान्न के भौतिक सत्यापन में गोदाम से 116.77 क्विंटल चावल और 7.77 क्विंटल गेहूं गायब था।

    एसडीओ राजकुमार द्वारा आरोपित डीलर से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन संतोषप्रद जबाब नहीं दिया गया। जिस कारण अनुज्ञप्ति रद कर दी गई। आरोपित डीलर द्वारा गायब खाद्यान का गबन कर लिया गया है।

    सूत्रों के अनुसार खाद्यान हेराफेरी का कोई यह नया मामला नहीं है। लाभुक डीलरों से घटतौली के खूब शिकार होता है। वहीं डीलरों द्वारा ही खाद्यान्न वितरण के चावल और गेहूं 20 रुपये प्रति किलोग्राम में भी खरीदने की चर्चा है।  जिसकी निष्पक्ष जांच नहीं होती है।

    जंगली और सुदूरवर्ती इलाकों में तो खाद्यान्न लूटखसोट का खेल जमकर होता है। थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि एमओ के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।