Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दर्दनाक हादसा! बांका के बेलहरनी नदी में डूबने से 2 सगी बहनों समेत तीन की मौत, गांव में छाया मातम

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 01:24 AM (IST)

    बांका के बेलहरनी नदी कुंड में जियुतिया पर्व के स्नान के दौरान तीन लड़कियां डूब गईं। रितु और प्रिया को स्थानीय लोगों ने निकाला लेकिन अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। साक्षी का शव एक घंटे बाद मिला। तीनों लड़कियां गहरे कुंड में चली गई थीं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़। (फोटो जागरण)

    संवाद सूत्र, बेलहर (बांका)। सरारी पुल के पास बेलहरनी नदी कुंड में रविवार को जिउतिया पर्व का स्नान करने गई दामजोर तांती टोला के तीन लड़कियां डूब गई।

    स्वजनों और नदी में स्नान कर रही अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने दो लड़कियों ऋतु कुमारी और प्रिया कुमारी को कुछ ही देर में पानी से बाहर निकाल लिया। उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीसरी लड़की साक्षी कुमारी लापता हो गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत बाद युवाओं की टोली ने गोताखोरी कर उसके भी शव को बरामद कर लिया। मृतकों में दिवाकर तांती की पुत्री ऋतु कुमारी (12), संजीव तांती की पुत्री प्रिया कुमारी (14) और साक्षी कुमारी (13) शामिल है।

    प्रिया कुमारी और साक्षी कुमारी सगी बहन है। वह प्रोन्नत मध्य विद्यालय बहजोरा की छात्रा बताई जा रही है। तीनों आपस में सहेली भी थी। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया है। ग्रामीण भी स्तब्ध हैं।

    घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, एसआई आदित्य कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। ऋतु कुमारी दो बहन और एक भाई था। ऋतु की मां जयमाला देवी दहाड़ मारकर रो रही थी।

    वहीं, प्रिया और साक्षी भी दो बहन और एक भाई था। मां बबिता देवी घटना के बाद बेसुध है। जानकारी के अनुसार जिउतिया पर्व को लेकर दमजोर तांती टोला सहित अन्य गांव की व्रती स्नान करने सरारी पुल के पास गई थी। पुल से सटे एक बड़ा और गहरा कुंड है।

    नहाते समय गहरे कुंड में चली गईं लड़कियां

    तीनों लड़कियां स्नान करते-करते गहरे कुंड की तरफ चली गई। पहले प्रिया कुमारी डूबने लगी। जिसे बचाने के लिए ऋतु कुमारी गई। पानी अधिक होने के कारण वह भी डूबने लगी। अपनी बहन को डूबती देख साक्षी कुमारी बचाने गई। वह भी डूबने लगी। तीनों लड़कियों को डूबता देख वहां स्नान कर रही महिलाएं शोर मचाने लगी।

    तभी कुछ स्थानीय युवक दौड़े, तबतक देर हो चुकी थी। किसी तरह प्रिया और ऋतु को बाहर निकाला। उस समय दोनों की सांस चल रही थी। अस्पताल लाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गई। साक्षी कुमारी पानी के तेज बहाव में कुछ दूर बहकर लापता हो गई।

    काफी खोजबीन बाद भी पता नहीं चल रहा था। युवाओं ने हिम्मत नहीं हारी और एक घंटे की कड़ी मशक्कत बाद शव को ढूंढकर बाहर निकाला। थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।