Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar Crime: बेगूसराय में स्वच्छता मित्र की गोली मारकर हत्या, कचरा फेंकने को लेकर हुआ था विवाद

    Updated: Wed, 22 Oct 2025 09:26 AM (IST)

    बेगूसराय के मटिहानी में दीपावली की शाम कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद के बाद, मंगलवार सुबह स्वच्छता मित्र बसंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पड़ोस के आपराधिक छवि वाले युवक और उसके परिवार पर हत्या का आरोप है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    Hero Image

    बेगूसराय में स्वच्छता मित्र की गोली मारकर हत्या


    संवाद सूत्र, मटिहानी (बेगूसराय)। दीपावली की शाम विवादित गली में कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद के बाद मंगलवार की तड़के सोए अवस्था में स्वच्छता मित्र की गोली मार हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पड़ोस के आपराधिक चरित्र के एक युवक व स्वजनों पर लगा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी पंचायत स्थित मीनापुर निवासी स्व. राम उदित सिंह के 50 वर्षीय अविवाहित पुत्र बसंत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने एफएसएल जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है और उनकी निशानदेही पर दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं एसपी मनीष ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की।

    मिली जानकारी के अनुसार बसंत सिंह पंचायत में स्वच्छता मित्र हैं। अविवाहित होने के कारण वह अपने भाई बबलू सिंह के साथ ही रहते थे। बसंत सिंह के परिवार का पड़ोसी राजाराम सिंह व अशोक सिंह के परिवार से गली की भूमि को लेकर विवाद है।

    मंगलवार को उसी गली में कचरा फेंकने को लेकर दोनों परिवार में विवाद हुआ था। एक पक्ष की जमुना देवी व बसंत सिंह में नोकझोंक हुई थी। इसके बाद सोए अवस्था में उनके सीने में गोली मार हत्या कर दी गई। स्वजन बताते हैं के आरोपित राजाराम आपराधिक प्रवृति का है और इसके विरुद्ध पूर्व से आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले अंकित है।

    पुलिस ने घटनास्थल से पिलेट समेत अन्य सामान बरामद किया है। इस संबंध में मृतक के भाई बबलू सिंह ने मटिहानी थाना में आवेदन देकर राजाराम सिंह, अशोक सिंह सहित सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है।

    मटिहानी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया की घटना के कारणों को लेकर अनुसंधान किया जा रहा है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।