विदेश में वीडियो कॉल के जरिए उम्मीदवार चुन रहे राहुल गांधी... गिरिराज सिंह ने कसा तंज
बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर विदेश से वीडियो कॉल द्वारा बिहार चुनाव के उम्मीदवार चुनने पर तंज कसा। उन्होंने राहुल को 'नेपो ब्वाय' कहा और भारत को नीचा दिखाने का आरोप लगाया। तेजस्वी यादव के नौकरी वादे को हास्यास्पद बताया। ममता बनर्जी पर रोहिंग्या मुसलमानों को सुरक्षित महसूस कराने का आरोप लगाया और अयोध्या विस्फोट पर दुख जताया।

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी व तेजस्वी यादव पर कसा तंज। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, बेगूसराय। बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव पर तंज कसा। उन्होंने राहुल गांधी को लल बबुआ कहा।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश में रहकर वीडियो कॉल के माध्यम से बिहार विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों का चयन कर रहे हैं। जो उनकी राजनीति की गैर गंभीरता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक विशेषाधिकार प्राप्त परिवार के बेटे हैं। आजकल एक शब्द चलता है नेपो किड। लेकिन मैं उन्हें नेपो ब्वाय कहूंगा। उन्होंने कहा कि यदि वे विदेश रहकर उम्मीदवार तय करेंगे तो जनता भी उन्हें वर्चुअली मिलेगी।
गिरीराज सिंह ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य भारत को नीचा दिखाना है और देश के अंदर झूठ फैलाना है। वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर हर घर में एक सरकारी नौकरी का वादा हास्यास्पद है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की राजनीति रोहिंग्या और बंग्लादेशी मुसलमानों को सुरक्षित महशूस कराया है।
उन्हें यह समझना चाहिए कि वे सिर्फ एक राज्य की मुख्यमंत्री हैं, बंगाल की प्रधानमंत्री नहीं हैं। सवालिए लहजे में कहा कि वहां अब भारतीय नागरिकों को नागरिकता का प्रमाण पत्र लेकर चलना होगा।
अयोध्या में एक घर में हुए विस्फोट के सवाल पर उन्होंने कहा कि घटना दुखद है। लेकिन दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।