Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जदयू के पूर्व पंचायत अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने 4 लोगों पर लगाया आरोप

    Updated: Wed, 10 Dec 2025 05:42 PM (IST)

    बेगूसराय के छौड़ाही थाना क्षेत्र में जदयू के पूर्व पंचायत अध्यक्ष निलेश कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पीरनगर गांव में हुई। पुलिस ...और पढ़ें

    Hero Image

    पूर्व पंचायत अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

    संवाद सहयोगी, छौड़ाही (बेगूसराय)। मंगलवार की देर रात छौड़ाही थाना क्षेत्र अमारी पंचायत के पीरनगर गांव में अपराधियों ने जदयू के पूर्व पंचायत अध्यक्ष 30 वर्षीय निलेश कुमार की हत्या डीहवार स्थान के समीप स्थित डेरा पर गोली मारकर कर दी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना की जानकारी मिलते ही एसपी मनीष ने घटनास्थल पहुंच जांच पड़ताल की और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए स्वजनों को न्याय का आश्वासन दिया है। 

    10 वर्ष पूर्व जदयू से निकाला गया

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामप्रवेश महतो और जयप्रकाश महतो को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं कई अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक निलेश कुमार पीर नगर गांव निवासी रामबली महतो के पुत्र थे। 

    जदयू के एक पूर्व जिलाध्यक्ष भूमिपाल ने बताया कि उन्हें 10 वर्ष पूर्व जदयू से निकाला जा चुका है। पत्नी शिल्पा कुमारी ने भूमि विवाद को हत्या का कारण बताते हुए गांव के ही चार लोगों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी अंकित कराई है।

    चौकी पर लहूलुहान अवस्था में मृत पड़ा देखा

    मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 10:30 बजे नीलेश डीहवार स्थान विद्यालय के समीप स्थित अपने डेरा पर गाय देखने गए थे। कुछ ही देर बाद उधर से ताबड़तोड़ गोलियों की तेज आवाज गूंजने लगी। 

    आवाज सुन कर स्वजन और ग्रामीण दौड़ते हुए डेरा पहुंचे तो निलेश को चौकी पर लहूलुहान अवस्था में मृत पड़ा देखा। उनके शरीर में पांच गोलियों के निशान देख अफरा-तफरी मच गई। 

    जयप्रकाश महतो व रामप्रवेश महतो से भूमि विवाद 

    पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया वहीं आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। निलेश का ग्रामीण जयप्रकाश महतो व रामप्रवेश महतो से भूमि विवाद चल रहा था। 

    नीलेश की पत्नी शिल्पा कुमारी व छोटे-छोटे दो बच्चे पुत्री नविता भारती व पुत्र नयन प्रियदर्शी का रो-रो कर हाल- बेहाल हैं। ग्रामीण भी उन्हें ढांढस बंधाते हुए खुद भी रोने लगते हैं।