Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    मोदी ने कांग्रेस, वीआईपी और लेफ्ट को नए अंदाज में दिया मैसेज, लालू-तेजस्वी को चुभेगी ये बात!

    By Rupesh HansrajEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Fri, 24 Oct 2025 04:46 PM (IST)

    बेगूसराय में प्रधानमंत्री मोदी ने राजद और कांग्रेस को भ्रष्टाचार का परिवार बताया और कहा कि उनके सदस्य जमानत पर हैं। उन्होंने इस जनसभा को बिहार के नए संकल्पों का मेला कहा और राजग के प्रति जनता के स्नेह को सराहा। मोदी ने छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं और महागठबंधन को 'अटक, लटक, झटक, पटक' दल बताया, साथ ही राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

    Hero Image

    पीएम मोदी, लालू यादव और तेजस्वी यादव।

    जागरण संवाददाता, बेगूसराय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों भ्रष्टाचार के परिवार हैं। दोनों ही परिवार के सदस्य जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक जनसभा नहीं, बल्कि बिहार के नए संकल्पों का मेला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि जनता एक बार फिर सुशासन की सरकार चाहती है। राजग के प्रति जनता का यह स्नेह और भरोसा राज्य को विकास के नए दौर की ओर ले जा रहा है।

    उन्होंने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठी मैया का आशीर्वाद बिहार और हम सभी पर इसी प्रकार बना रहे। साथ ही, लोकगायिका शारदा सिन्हा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

    WhatsApp Image 2025-10-24 at 4.39.59 PM

    मोदी ने कहा कि बिहार की समृद्धि और विकास के लिए वे जनता का आशीर्वाद लेने यहां आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेगूसराय जिले के उलाव हवाई अड्डा पर राजग प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

    प्रधानमंत्री ने मंच पर ही छठ व्रतियों को सूप बांटे। वहीं, उन्होंने कहा कि जब से चुनाव की घोषणा हुई है, हम सब देख रहे हैं। एक तरफ एनडीए है जहां चिराग जी, कुशवाहा जी, नीतीश जी जैसे समझदार नेता हैं। वहीं, दूसरी तरफ लाठियां भांज रहा महालठबंधन है।

    मोदी ने कहा कि इस महालठबंधन में अटक, लटक, झटक, पटक दल हैं। राजद दो दशक से कोई चुनाव नहीं जीता है, लेकिन अपने अहंकार में अटका हुआ है। मोदी ने महागठबंधन को नए अंदाज में सियासी संदेश भी दिया।

    उन्होंने कहा कि राजद ने अपने अहंकार में जेएमएम को झटका दिया। कांग्रेस 35 साल से बिहार में राजद की पिछलग्गू बनी हुई, राजद ने इस बार उसको भी पटक दिया। वीआईपी को फटका दिया। लेफ्ट दल को लटका दिया है।

    प्रधानमंत्री ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि आप सभी युवा हैं, अपने दादा व पिताजी से उस समय के बारे में जानिए। हत्या, रंगदारी, लूट धमकी का दौर था।