Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bhagalpur Election 2025: भाजपा, कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा की सीट बना भागलपुर, अजीत शर्मा ने किया नामांकन

    By Jitendra Kumar Edited By: Alok Shahi
    Updated: Sat, 18 Oct 2025 10:22 PM (IST)

    Ajit Sharma Nominaton: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस विधायक और महागठबंधन के प्रत्याशी अजीत शर्मा ने शनिवार को भारी जनसमर्थन के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने नगर भ्रमण यात्रा निकाली। इससे पहले अजीत शर्मा ने अपने घर पर गौ पूजन फिर बूढ़ानाथ मंदिर में माथा टेका। इसके बाद माैलानाचक मजार पर चादर चढ़ाई। स्टेशन चौक पर भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा शुरू की।

    Hero Image

    Ajit Sharma Nominaton: भागलपुर के कांग्रेस उम्मीदवार अजीत शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। Ajit Sharma Files Nominaton कांग्रेस विधायक और महागठबंधन के प्रत्याशी अजीत शर्मा ने शनिवार को भारी जनसमर्थन के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने नगर भ्रमण यात्रा निकाली। इससे पहले अजीत शर्मा ने अपने घर पर गौ पूजन फिर बूढ़ानाथ मंदिर में माथा टेका। इसके बाद माैलानाचक मजार पर चादर चढ़ाया। स्टेशन चौक पर भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा शुरू किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने सभी धर्म स्थल पर जाकर सामाजिक एकता का संदेश दिया। जिसमें महागठबंधन घटक दलों के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। पूरे रास्ते राहुल गांधी जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, लालू यादव जिंदाबाद और तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारों से शहर का माहौल गूंजता रहा। झारखंड सरकार की मंत्री और महगामा विधायक दीपिका पांडे भी विशेष तौर पर भागलपुर पहुंचीं और अजीत शर्मा के प्रति अपना समर्थन जताया।

    सदर अनुमंडल कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद वे समर्थकों से घिरे मुस्कुराते नजर आए। अजीत शर्मा ने कहा, भागलपुर की जनता ने लगातार तीन बार मुझे अपना प्रतिनिधि चुना है। यह जनता का प्यार और भरोसा ही है, जो मुझे सेवा के लिए प्रेरित करता है। इस बार भी जनता का समर्थन हमारे साथ है और मैं उनके विश्वास पर फिर खरा उतरूंगा।

    बता दें कि कांग्रेस ने एक बार फिर भागलपुर विधानसभा सीट से अजीत शर्मा पर भरोसा जताया है। उनके नामांकन जुलूस और शक्ति प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। जबकि अजीत शर्मा का सीधा मुकाबला भाजपा के रोहित पांडेय के साथ है। इन दोनों के बीच जीत का अंतर काफी था। यह चुनाव दिलचस्प होने वाला है।

    बसपा से अजीत लड़ चुके है चुनाव

    2009 के लोकसभा चुनाव में अजीत शर्मा ने हाथी की सवारी की थी। बसपा के टिकट पर वे भागलपुर लोकसभा का चुनाव लड़े थे। वे कांग्रेस छोड़कर बसपा में चले गए थे। भाजपा के शाहनवाज हुसैन चुनाव जीते थे। इसके पूर्व अजीत ने कांग्रेस के टिकट पर बिहपुर से विधानसभा चुनाव भी लड़े थे। भागलपुर से कांग्रेस विधायक बनें और अपने जनाधार को हर तबके में मजबूत किया। अजीत शर्मा की मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में सबसे ज्यादा पकड़ मानी जाती है।

    भागलपुर सीट पर आठ बार कांग्रेस व छह बार भाजपा के विधायक

    भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में 18 बार हुए चुनाव में आठ बार कांग्रेस के विधायक रहे हैं। भले ही कांग्रेस वर्ष 2014 से लगातार तीन चुनाव से जीत रही है, लेकिन जीत का अंतर लगातार कम होने से पार्टी चिंतित है। दोनों पार्टियों के लिए यह प्रतिष्ठा की सीट बन गई है। सीट को लेकर चिंता दोनों तरफ है। भाजपा के गढ़ में कांग्रेस को अपनी साख बचाने की चुनौती है। भाजपा व कांग्रेस में कांटे की टक्कर होने की संभावना है। 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर विजय कुमार मित्रा चुनाव जीते थे। उसके पहले तीन बार वह जनसंघ से और एक बार भाजपा से जीत दर्ज किया। वहीं अब तक छह बार भाजपा से चुनाव जीते हैं।

    चुनाव का साल विजयी प्रत्याशी पार्टी

    • 1952 सत्येन्द्र नारायण अग्रवाल कांग्रेस
    • 1957 सत्येन्द्र नारायण अग्रवाल कांग्रेस
    • 1962 सत्येन्द्र नारायण अग्रवाल कांग्रेस
    • 1967 विजय कुमार मित्रा जनसंघ
    • 1969 विजय कुमार मित्रा जनसंघ
    • 1972 विजय कुमार मित्रा जनसंघ
    • 1977 विजय कुमार मित्रा जनता पार्टी
    • 1980 शिवचन्द्र झा कांग्रेस
    • 1985 शिवचन्द्र झा कांग्रेस
    • 1990 विजय कुमार मित्रा भाजपा
    • 1995 अश्विनी कुमार चौबे भाजपा
    • 2000 अश्वनी कुमार चौबे भाजपा
    • 2005 (फरवरी) अश्विनी कुमार चौबे भाजपा
    • 2005 (अक्टूबर)अश्विनी कुमार चौबे भाजपा
    • 2010 अश्विनी कुमार चौबे भाजपा
    • 2014 (उपचुनाव) अजीत शर्मा कांग्रेस
    • 2015 अजीत शर्मा कांग्रेस
    • 2020 अजीत शर्मा कांग्रेस