Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Teacher News: बीपीएससी शिक्षकों के इंक्रीमेंट की प्रक्रिया शुरू, हजारों टीचर्स को मिलेगा लाभ

    Updated: Fri, 30 Jan 2026 06:18 PM (IST)

    भागलपुर में बीपीएससी से चयनित 5867 शिक्षकों के लंबित इंक्रीमेंट लगाने का कार्य शुरू हो गया है। जिला शिक्षा विभाग और स्थापना शाखा युद्ध स्तर पर काम कर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बीपीएससी शिक्षकों के इंक्रीमेंट की प्रक्रिया शुरू, हजारों टीचर्स को मिलेगा लाभ (AI Generated Image)

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) से चयनित जिले के 5867 शिक्षकों के लंबित इंक्रीमेंट लगाने का काम आखिरकार शुरू हो गया है। जिला शिक्षा विभाग और जिला स्थापना शाखा द्वारा इस प्रक्रिया को युद्ध स्तर पर पूरा किया जा रहा है, ताकि शिक्षकों को लंबे समय से हो रहे आर्थिक नुकसान की भरपाई की जा सके।

    जानकारी के अनुसार, जिले में टीआरई-1 के तहत चयनित 3316 शिक्षकों को दो इंक्रीमेंट, टीआरई-2 के 1738 शिक्षकों को दो इंक्रीमेंट तथा टीआरई-3 के 813 शिक्षकों को एक इंक्रीमेंट दिया जाएगा।

    जिला स्थापना शाखा से जुड़े बड़ा बाबू ने बताया कि इस बार इंक्रीमेंट को वेतन भुगतान के साथ जोड़ा गया है, इसी कारण काम में तेजी लाई गई है।

    उन्होंने बताया कि अब तक आठ प्रखंडों के लगभग 40 प्रतिशत शिक्षकों का इंक्रीमेंट लगाया जा चुका है और उनके वेतन बिल ट्रेजरी भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

    विभागीय पदाधिकारियों के अनुसार, हर हाल में चार दिनों के भीतर पूरे जिले का काम पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। इंक्रीमेंट नहीं मिलने के कारण शिक्षकों को हर माह तीन से चार हजार रुपये तक का नुकसान हो रहा था, जिसे लेकर लंबे समय से नाराजगी थी।

    जिला शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एचआरएमएस पोर्टल पर वन-बाय-वन इंक्रीमेंट अपडेट किया जा रहा है। सर्वर स्लो होने से कुछ परेशानी जरूर आ रही है, लेकिन इस बार प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

    उल्लेखनीय है कि राज्य के 37 जिलों में इंक्रीमेंट का काम पहले ही पूरा हो चुका था, जबकि भागलपुर जिला इस मामले में सबसे पीछे चल रहा था।

    यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी में सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों की काउंसलिंग 6 से 11 फरवरी तक, पांच स्लॉट में चलेगी प्रक्रिया

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों की काउंसिलिंग की तिथि तय