Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर : स्क्रीनिंग समिति की अनुशंसा पर समाहरणालय कर्मियों को पदोन्नति, जानें पूरी सूची

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 01:37 AM (IST)

    जिला स्क्रीनिंग समिति की अनुशंसा पर भागलपुर में समाहरणालय संवर्ग के कई कर्मियों को पदोन्नति दी गई है। विभिन्न विभागों और प्रखंड कार्यालयों के कर्मियों ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    भागलपुर जिला समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों को मिली पदोन्नति, प्रधान और उच्च लिपिक बने कई कर्मचारी

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। जिला स्क्रीनिंग समिति की अनुशंसा के आधार पर समाहरणालय संवर्ग के कई कर्मियों को प्रोन्नति प्रदान की गई है। इस प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों और प्रखंड कार्यालयों के कर्मियों को उनके पदोन्नति के अनुसार सम्मानित किया गया। साथ ही दाय‍ित्‍व को पूरी ईमानदारी से न‍िभाने को कहा। 

    प्रधान लिपिक में प्रोन्नति पाने वालों में पीरपैंती अंचल के मनोज दास, गोराडीह प्रखंड कार्यालय के सूरज मोहन शुक्ला, सबैर प्रखंड कार्यालय के राकेश कुमार सिंह, जिला स्थापना शाखा के अरविंद कुमार सिन्हा, अनुमंडल कार्यालय नवगछिया के राजीव नयन चौधरी, जिला नजारत शाखा के प्रभात कुमार मोदी, अंचल कार्यालय इस्माइलपुर के अभिनंदन कुमार कुंदन और जिला विधि शाखा के अभिजीत बनर्जी शामिल हैं।

    समाहरणालय संवर्ग में बदला वर्ग और पद

    उच्च वर्गीय लिपिक में प्रोन्नति पाने वालों में जिला विकास शाखा के कुमार सुदर्शन, नारायणपुर प्रखंड कार्यालय के अभिनंदन कुमार, जिला पंचायत राज कार्यालय के अशोक कुमार चौरसिया, जिला राजस्व शाखा के उपेंद्र कुमार, सदर अनुमंडल कार्यालय के मनोज कुमार, नवगछिया के सदानंद पंडित, अंचल कार्यालय कहलगांव की नीलम कुमारी सिन्हा, जिला स्थापना शाखा के रविंद्र कुमार, जिला आपूर्ति कार्यालय की सबा नर्गिस, प्रखंड कार्यालय नाथनगर के अरुण कुमार चौधरी, नवगछिया के अभय कुमार पंडित और जिला निर्वाचन कार्यालय के शिशिर कुमार दास को सम्मानित किया गया।

    निम्न वर्गीय लिपिक के पद पर प्रोन्नति पाने वालों में अनुमंडल कार्यालय सदर के चंदन कुमार, नवगछिया के अनिल कुमार, जिला राजस्व शाखा की नीतू कुमारी, नागेंद्र प्रसाद यादव, प्रदीप कुमार यादव, अंचल कार्यालय गोपालपुर के ललन कुमार, जिला लेखा एवं प्रपत्र शाखा की माया कुमारी, जिला नजारत शाखा के प्रिय रंजन सिंह, जिला विकास शाखा की सुमन कुमारी और अंचल कार्यालय जगदीशपुर के देवेंद्र कंडल शामिल हैं।

    जिला प्रशासन ने सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं और कहा कि यह प्रोन्नति उनके मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। इसे समाहरणालय संवर्ग में कार्यकुशलता और समर्पण की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है।