Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डबल शंटिंग लाइन प्रोजेक्ट : भागलपुर रेलवे गुमटी-3 से रेलवे कुंज तक डबल लाइन का रास्ता साफ, 800 मीटर भूमि का सर्वे

    Updated: Sun, 31 May 2026 12:01 AM (IST)

    भागलपुर में रेलवे गुमटी नंबर-3 से रेलवे कुंज तक प्रस्तावित डबल शंटिंग लाइन के लिए 800 मीटर रेल भूमि का सर्वे पूरा हो गया है। मालदा मंडल की स्वीकृति के ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    भागलपुर गुमटी नंबर-3 से रेलवे कुंज तक डबल लाइन का रास्ता तैयार, मालदा मंडल की मंजूरी का इंतजार

    HighLights

    1. 800 मीटर रेल भूमि का विस्तृत सर्वे पूरा।

    2. मालदा मंडल की स्वीकृति का इंतजार, फिर निर्माण।

    3. अतिक्रमण हटाकर पुरानी भूमि पर ही बनेगी लाइन।

    जागरण संवादाता, भगालपुर। भागलपुर में रेलवे गुमटी नंबर-3 से रेलवे कुंज तक प्रस्तावित डबल शंटिंग लाइन निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इस परियोजना को लेकर रेलवे की टीम ने करीब 800 मीटर रेल भूमि का विस्तृत सर्वे कार्य पूरा कर लिया है। सर्वे रिपोर्ट तैयार कर मालदा मंडल को भेज दी गई है। अब मंडल से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।

    अतिक्रमण की पहचान, झोपड़ियों और अस्थायी मकानों पर नजर

    सर्वे के दौरान यह तथ्य सामने आया कि इस क्षेत्र में कई स्थानों पर झोपड़ियां और अस्थायी मकान बनाकर रेलवे भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। रेलवे अधिकारियों ने ऐसे सभी अतिक्रमणों की पहचान कर ली है और उन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

    इशाकचक मार्ग तक रेलवे भूमि पर कब्जे का मामला

    गुमटी नंबर-3 से इशाकचक थाना जाने वाले मार्ग के किनारे भी रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण पाया गया है। अधिकारियों के अनुसार इस पूरे कॉरिडोर को अतिक्रमणमुक्त करने की योजना तैयार की जा रही है, ताकि डबल लाइन निर्माण में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो।

    पुराने रेलवे क्वार्टर भी होंगे हटाए

    रेलवे प्रशासन ने क्षेत्र में मौजूद पुराने और जर्जर क्वार्टरों को भी हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। इन संरचनाओं को निर्माण कार्य से पहले हटाया जाएगा, ताकि प्रस्तावित लाइन का काम सुचारू रूप से आगे बढ़ सके।

    खबरें और भी

    उपलब्ध भूमि पर ही बनेगी डबल लाइन

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्रस्तावित डबल शंटिंग लाइन पूरी तरह रेलवे की उपलब्ध भूमि पर ही बिछाई जाएगी। इसके लिए किसी नई भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं होगी।

    मालदा मंडल की स्वीकृति के बाद शुरू होगा काम

    पीडब्ल्यूआई ओपी भगत ने बताया कि सर्वे कार्य पूरा कर रिपोर्ट मालदा मंडल को भेज दी गई है। वहां से आवश्यक स्वीकृति मिलने के बाद अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और इसके बाद डबल लाइन निर्माण का कार्य भी प्रारंभ कर दिया जाएगा।