Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर परिवहन प्रमंडल को मिलीं 52 सीटों वाली 11 नई बसें, मुंगेर, जमुई, कोलकाता, बोकारो और जामताड़ा का सफर होगा आसान

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 05:59 AM (IST)

    भागलपुर परिवहन प्रमंडल को मुख्यमंत्री द्वारा 11 नई नॉन-एसी बसें मिलेंगी, जो पटना से हरी झंडी दिखाकर रवाना की जाएंगी। ये बसें भागलपुर, मुंगेर और जमुई ड ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    HighLights

    1. भागलपुर परिवहन प्रमंडल को मिलीं 11 नई बसें।

    2. कोलकाता, बोकारो, जामताड़ा मार्गों पर होगा परिचालन।

    3. सीसीटीवी, चार्जिंग पॉइंट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। अंतरराज्यीय बस सेवा को मजबूत करने की दिशा में भागलपुर परिवहन प्रमंडल को शनिवार को 11 नई नॉन-एसी बसें मिल जाएंगी। मुख्यमंत्री द्वारा पटना से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। देर रात तक सभी बसों के भागलपुर डिपो पहुंचने की संभावना है।

    डिपोवार बसों का आवंटन

    भागलपुर परिवहन प्रमंडल के कार्यालय सहायक अजीत कुमार ने बताया कि आवंटित कुल 11 बसों में से 4 बसें भागलपुर डिपो, 4 बसें मुंगेर डिपो तथा 3 बसें जमुई डिपो को दी गई हैं। बसों के डिपो पहुंचते ही इनके परिचालन की समय-सारिणी जारी कर दी जाएगी।

    कोलकाता-बोकारो मार्ग पर चलेंगी बसें

    भागलपुर डिपो की बसों का परिचालन कोलकाता और बोकारो मार्ग पर किया जाएगा, जबकि मुंगेर डिपो से जामताड़ा के लिए सीधी बस सेवा शुरू होगी। इसके अलावा अन्य बसों का संचालन विभिन्न अंतरजिला मार्गों पर किया जाएगा, जिससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

    सीसीटीवी व चार्जिंग की सुविधा

    अजीत कुमार ने बताया कि सभी बसें 52 सीटों वाली हैं और यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। प्रत्येक बस में सीसीटीवी कैमरा, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, पुश-बैक आरामदायक सीटें जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

    खबरें और भी

    सफर होगा आसान व सुरक्षित

    इन नई बसों के शुरू होने से लंबी दूरी की यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगी। पड़ोसी राज्यों के लिए सीधी बस सेवा मिलने से भागलपुर प्रमंडल के यात्रियों को काफी सहूलियत होगी और निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी।

    हाइटेक फीचर्स से लैस होंगी नई बसें

    नई 52 सीटर बसों में यात्रियों की सुरक्षा और आराम का विशेष ख्याल रखा गया है। प्रत्येक बस में सीसीटीवी कैमरे और आपातकालीन पैनिक बटन लगाए गए हैं, जिससे किसी भी अनहोनी या आपात स्थिति में तुरंत मदद मिलेगी।

    सुरक्षा व सहूलियत

    महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों की सुगम यात्रा के लिए ये बसें आधुनिक व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (जीपीएस) से लैस होंगी। लंबी दूरी के सफर को आरामदायक बनाने के लिए हर सीट पर मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और आरामदायक पुश-बैक सीटें दी गई हैं। बसों की स्पीड गवर्नर के जरिए गति पर भी नियंत्रण रहेगा, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा न के बराबर होगा।