नगर निगम की जमीन अब व्यवसायिक और जनता के लिए तैयार, मंसूरगंज और तालाब में बड़ा बदलाव
भागलपुर नगर निगम मंसूरगंज में चार मंजिला मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स और कंपनीबाग तालाब के घेराबंदी व वॉकवे निर्माण की तैयारी कर रहा है। कॉम्प्लेक्स में दुक ...और पढ़ें

नगर निगम के ततारपुर स्थित गोदाम परिसर में अर्धनिर्मित वर्क शेड।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर में नगर निगम की जमीन का व्यवसायिक उपयोग शुरू होने जा रहा है। मंसूरगंज में प्रस्तावित मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं, कंपनीबाग स्थित तालाब की घेराबंदी और वाकवे निर्माण का काम भी आगे बढ़ाया जा रहा है।
मंसूरगंज में मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स
आर्किटेक्ट ने ग्राउंड फ्लोर सहित चार मंजिला भवन का डिजाइन तैयार किया है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग छह करोड़ रुपये है। योजना के अनुसार, भवन पूरी तरह व्यवसायिक दृष्टिकोण से विकसित होगा, जिसमें दुकानों के साथ एक तल पर मैरेज हॉल की भी सुविधा होगी।
मेयर डा. बसुंधरा लाल के समक्ष पीपीटी के माध्यम से डिजाइन की प्रस्तुति दी गई। मेयर ने स्पष्ट किया कि परिसर में पेट्रोल पंप नहीं बनाया जाएगा। परियोजना की डीपीआर तैयार कर विभाग को तकनीकी अनुमोदन के लिए भेज दी गई है। मंजूरी मिलने के बाद निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। यह नगर निगम का पहला मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स होगा, जो शहरवासियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा।
कंपनीबाग तालाब का विकास
नगर निगम ने 51 लाख रुपये की लागत से तालाब की घेराबंदी और वाकवे निर्माण की योजना बनाई है। इससे क्षेत्र के लोगों को सैर और समय बिताने के लिए बेहतर स्थान मिलेगा।
हालांकि दोनों परियोजनाओं में अतिक्रमण बड़ी चुनौती बना हुआ है। मंसूरगंज की जमीन की घेराबंदी कर दी गई है, लेकिन परिसर से अतिक्रमण हटाया नहीं जा सका। कंपनीबाग तालाब पर भी अतिक्रमण है; नगर निगम ने मापी में 92 अतिक्रमणकारियों की पहचान की और उन्हें नोटिस भेजा। 9 मार्च को नगर आयुक्त सभी नोटिसधारियों का पक्ष सुनेंगे।
करीब सात वर्ष पहले जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत 19 लाख रुपये की लागत से तालाब का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण किया गया था। 7 लाख रुपये का भुगतान हो चुका है, लेकिन अतिक्रमण के कारण कार्य अधूरा रह गया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।