Arijit Singh के गाने “या तुम?” के डायरेक्टर बने भागलपुर के मिथिलेश, यूट्यूब पर अमेजिंंग रिस्पॉन्स, कमेंट- WOW
भागलपुर के कलाकार मिथिलेश कुमार ने अरिजीत सिंह के गीत "या तुम?" के म्यूजिक वीडियो का निर्देशन किया है, जिसे यूट्यूब पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। ...और पढ़ें

भागलपुर के Mithilesh Kumar ने रचा कमाल, Arijit Singh के गाने का किया निर्देशन, वीडियो हो रहा वायरल
जागरण संवाददाता, भागलपुर। शहर की सांस्कृतिक संस्था आलय से जुड़े कलाकार लगातार अपनी रचनात्मकता से नई पहचान बना रहे हैं। इसी कड़ी में आलय के कलाकार Mithilesh Kumar (मिथिलेश कुमार) ने प्रसिद्ध गायक Arijit Singh (अरिजीत सिंह) के गाए गीत “या तुम?” के म्यूजिक वीडियो का निर्देशन कर अपनी अलग पहचान बनाई है। रिलीज होते ही यह म्यूजिक वीडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
नम्योहो स्टूडियोज़ ने किया प्रस्तुत, जोवियल प्रोडक्शंस का निर्माण
इस गीत को Namyoho Studios (नम्योहो स्टूडियोज़) ने प्रस्तुत किया है, जबकि वीडियो का निर्माण Jovial Productions (जोवियल प्रोडक्शंस) के बैनर तले किया गया है। गीत के बोल Manan Bhardwaj (मनन भारद्वाज) ने लिखे हैं, वहीं संगीत Prajakta Shukre (प्राजक्ता शुकरे) ने तैयार किया है।
वीडियो में दिखा सशक्त अभिनय
म्यूजिक वीडियो में Sandesh Bhandari (संदेश भंडारी) और Anukriti Vidyarthi (अनुकृति विद्यार्थी) मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दोनों कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय से गीत की भावनाओं को जीवंत कर दिया है, जिससे दर्शकों को कहानी से जुड़ाव महसूस हो रहा है।
‘अरिजीत के गीत का निर्देशन खास अनुभव’
निर्देशक Mithilesh Kumar (मिथिलेश कुमार) ने कहा कि Arijit Singh (अरिजीत सिंह) के गाए गीत का निर्देशन करना उनके लिए एक बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि अरिजीत सिंह की आवाज जितनी सहज और भावपूर्ण है, उतना ही सहज निर्देशन करने की उन्होंने कोशिश की है।
खबरें और भी
गुरु से सीखी अभिनय और निर्देशन की बारीकियां
मिथिलेश ने कहा कि अभिनय, निर्देशन और व्यवहार की बारीकियां उन्होंने अपने गुरु Dr. Chaitanya Prakash (डा. चैतन्य प्रकाश) से सीखी हैं। उन्होंने अपने माता-पिता, भाइयों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ-साथ अपनी नाट्य संस्था आलय का आभार जताया, जिन्होंने उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
12 वर्षों से रंगमंच से जुड़े, राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण
Mithilesh Kumar (मिथिलेश कुमार) पिछले 12 वर्षों से आलय संस्था से जुड़े हैं। वे National School of Drama (राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय), वाराणसी केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। गुरु डा. चैतन्य प्रकाश के मार्गदर्शन में उन्होंने रंगमंच की गहरी समझ विकसित की है और कई नाटकों में अभिनय व निर्देशन कर चुके हैं।
संस्कृति मंत्रालय से मिली छात्रवृत्ति
मिथिलेश को Ministry of Culture (संस्कृति मंत्रालय) की ओर से छात्रवृत्ति भी मिल चुकी है, जो उनके प्रतिभा और समर्पण का प्रमाण है। वर्तमान में उनकी फिल्म “गोछी” पोस्ट प्रोडक्शन में है, जबकि लघु फिल्म “यात्रा” भी जल्द रिलीज होने वाली है।
कलाकारों ने दी बधाई
आलय संस्था के सचिव Shashi Shankar (शशि शंकर) सहित Alok Raj (आलोक राज), Ranjit Kumar (रंजीत कुमार), Vikram Raj (विक्रम राज), Ashish Rana (आशीष राणा), Apurva Kumar (अपूर्व कुमार) और Vikas Chandra (विकास चंद्रा) ने मिथिलेश को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी हैं। भागलपुर के कलाकार Mithilesh Kumar (मिथिलेश कुमार) की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत सफर की सफलता है, बल्कि शहर के सांस्कृतिक और रंगमंचीय परिदृश्य के लिए भी गर्व की बात है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।