Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Diabetes: 8 किलोमीटर वॉक कर मधुमेह काे दिया मात, डाइट पर कंट्रोल रख आप भी रह सकते हैं स्वस्थ्य

    Updated: Sun, 15 Jun 2025 05:13 PM (IST)

    दैनिक जागरण के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में डॉ. विनय कुमार झा ने मधुमेह थायराइड मोटापा और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर लोगों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने जीवनशैली में बदलाव व्यायाम और सही खानपान के माध्यम से बीमारियों को नियंत्रित करने के उपाय बताए। खासकर मधुमेह रोगियों के लिए उन्होंने नियमित जांच और दवा के साथ-साथ मॉर्निंग वॉक को भी महत्वपूर्ण बताया।

    Hero Image
    आठ किलोमीटर वाक कर मधुमेह काे दिया मात। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। एक माह मधुमेह की दवा का सेवन करने के बाद हमने मॉर्निंग वॉक आरंभ किया। रोजाना आठ किलोमीटर या 45 मिनट टहलते है। पिछले दो साल से हमें मधुमेह की दवा खाने की जरूरत नहीं हुई। प्रत्येक माह मधुमेह जांच कराते है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सामान्य लोग की तरह हमारा मधुमेह का स्तर आ रहा है। शरीर भी हल्का लग रहा है और मोटापा दूर हो रहा है। यह बातें रविवार को दैनिक जागरण के कार्यक्रम हैलो डॉक्टर में घोघा निवासी चालीस साल के विरेंद्र कुमार ने वरीय फिजिशियन डॉ. विनय कुमार झा से कही।

    विरेंद्र की बात सुन डॉ. विनय ने खुशी जाहिर कहते हुए कहा आप अपने डाइट पर कंट्रोल रखे, वाक कर रहे हैं, उसे रोजाना करे। आप को मधुमेह परेशान नहीं करेगा।

    हरी सब्जी, फल का सेवन करें, इससे तलवा में जो जलन है वह दूर हो जाएगा। वहीं, एक घंटे के इस कार्यक्रम में लोगों ने एक-एक कर अपनी परेशानी को बताया। पेश है मुख्य रूप से पूछे गए सवाल ।

    1 - शरीर भारी लगता है। नींद ज्यादा आता है।

    ब्रहमदेव मंडल गोराडीह

    जवाब - यह मोटापा से जुड़ी परेशानी है। आप अपना लिक्विड प्रोफाइल कराएं । इससे आपके शरीर में क्या बीमारी है इसका पता चलेगा।

    2 - थायराइड का क्या लक्षण है?

    विजय यादव सबौर

    जवाब - थायराइड का चार लक्षण है। इसमें मोटापा, सुस्ती, पेट अक्सर खराब रहना, महिला है तो मासिक धर्म में गड़बड़ी।

    3 - मोटापा को कैसे दूर कर सकते है?

    राेहित कुमार न्यू विक्रमशिला कॉलोनी

    जवाब- व्यायाम रोजाना करे। बीएमसी जांच कराए। इससे हाइट एवं वेट का पता चलता है। सब्जी, फल का सेवन करे। मोटापा ज्यादा होने से मधुमेह, बीपी, क्लोस्ट्रोल की समस्या हो सकती है। ऐसे में लाइफ स्टाइल पर ध्यान दें।

    4 - 24 साल से मधुमेह है। इंसुलिन ले रहे है। क्या मधुमेह ठीक हो सकता है?

    अरविंद कुमार सिंह , खगड़िया

    जवाब - मधुमेह सामान्य हो सकता है। डॉक्टर की सलाह को मानना होगा। दवा नहीं लेने से परेशानी हो सकती है। मधुमेह काबू में रहे इसके लिए मार्निंग वार्क, व्यायाम करें। हरी सब्जी का सेवन करे। कमर में दर्द है तो नस को आराम देने वाली कोई दवा का सेवन कर सकते है। साथ ही गर्म पानी से उसे सेंके।

    5 - मधुमेह का असर शरीर में आ गया है । इससे बचने के लिए क्या करें?

    सुमन कुमार सिंह ,सन्हौला

    जवाब- मॉर्निंग वॉक करें। सब्जी, दाल, अंकुरित मूंग का सेवन करें। वजन कंटोल में रखे। समय-समय पर मधुमेह की जांच कराएं।

    6 - सिर में चोट लगा था अब लगातार चक्कर आता है?

    बीनू कुमारी , लखनपुर

    जवाब - सीटी स्कैन जांच अगर सामान्य है तो चिंता की कोई बात नहीं है। बीपी की जांच कराएं। गला का एक्स रे करा ले। सोने में पतला चकिया ले, गला को सीधा रखे। चक्कर नहीं आए इसके लिए दवा ले।

    7 - दो साल से गैस की समस्या से परेशान है। कंठ में कुछ फंसा लगता है। सीने में जलन होता है।

    हीरा लाल नाथनगर

    जवाब - सावधानी बरतें। ज्यादा देर तक भूखे नहीं रहे। तेज घी-मसाला से दूर रहें। गर्म भोजन नहीं करे। ठंडा भोजन करे। नींद कम से कम छह घंटा ले।

    8 - मधुमेह का क्या लक्षण है?

    सुनिता देवी, इशाकचक

    जवाब - मधुमेह के चार लक्षण है। जिसमें रात में पांच से छह बार पेसाब आना, ज्यादा प्यास और भूख लगना। शरीर में खुजली होना और समय समय पर बिकोलाई हो जाना। ऐसे में रूटिंग जांच कराना चाहिए। 45 मिनट तेजी से वाक करे। संतुलित भोजन ले।

    9 - मधुमेह है लेकिन कंट्रोल में रहता है। क्या वाक रोजाना करना जरूरी है?

    राजेश कुमार , तुलसीनगर

    जवाब - वाक रोजाना करना है। चीनी , चावल, मिठाई और आलू से दूरी बना ले। आम, केला और अंगूर का सेवन नहीं करें।

    10 - दस साल से मधुमेह है। पैर में घाव हो गया था अभी आराम है। पूरी तरह से घाव ठीक हो क्या करें?

    अखिलेश कुमार कहलगांव

    जवाब- यह फूड अलसर का लक्षण है। मधुमेह को कंट्रोल में रखे। धाव का सही से ड्रसिंग करे। घाव को खुला नहीं रखे।

    11 - गर्मी में सर्दी खांसी ज्यादा परेशान करता है क्या करें?

    सुनिल कुमार, सबौर

    जवाब - यह एलर्जी से जुड़ी परेशानी हो सकती है। जांच कराएं और एंटी एलर्जी दवा का सेवन करें। घर से बाहर निकलने पर मास्क का उपयोग करे। धूल, धुआं से परहेज करे।

    12 - पेट, कमर, रीढ़ में दर्द रहता है?

    धमेंद्र कुमार ,तिलकामांझी

    जवाब - यह लाइफ स्टाइल से होने वाली परेशानी है। अपना पोस्चर ठीक करे। लगातार एक ही तरह बैठने से परहेज करे। कैल्सियम की गोली एक माह तक ले।

    13 - पेट में दर्द रहता है। उल्टी जैसे लगता है कब्ज की परेशानी है।

    पंकज कुमार यादव , विसनपुर जिच्छो

    जवाब - भूखे ज्यादा देर नहीं रहे। अगर कृमि की दवा नहीं खाए है तो खा ले। गैस की दवा लें। घी, तेल-मसाला से परहेज करें।

    14 - खड़े होने पर कमर में दर्द होने लगता है।

    विपिन कुमार झा , कुमैठा सुल्तानगंज

    जवाब - वजन ज्यादा है तो कम करें। थायराइड, मधुमेह की जांच कराएं । वजन कम करे। मॉर्निंग वॉक करे। चबी वाला भोजन नहीं करे। विटामिन ई गोली का सेवन करें।

    15 - मधुमेह का रोगी है। अभी सर्दी, खांसी बुखार हो गया है।

    धीरज कुमार ,तिलकामांझी

    जवाब - सर्दी, खांसी बुखार अभी मौसम के कारण हुआ है। गर्म पानी नमक के साथ गलगला करे। ठंडा पानी का सेवन नहीं करे।

    16 - पैर के नीचे दर्द रहता है।

    भूषण कुमार, जिच्छो सरधो

    जवाब - यह परेशानी विटामिन एवं कैल्सियम की कमी से हो सकता है। पौष्टिक भोजन ले। साथ ही कुछ दिनों तक विटामिन एवं कैल्सियम की गोली का सेवन करे।

    17 - एक सप्ताह से खांसी की समस्या है।

    राजेश कुमार , मीराचक

    जवाब - यह मौसमी रोग है। गर्म पानी का सेवन करे और एंटी एलर्जी दवा का सेवन करें।

    comedy show banner