विक्रमशिला से जुड़ेगा बांका-हंसडीहा, चलेगी लोकल ट्रेन; भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत पर भी आया अपडेट
भागलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। बांका और हंसडीहा के यात्रियों को विक्रमशिला एक्सप्रेस से जोड़ने के ...और पढ़ें

विक्रमशिला एक्सप्रेस से जुड़ेगा बांका-हंसडीहा, चलेगी लोकल ट्रेन; राइट्स बनाएगी होल्डिंग एरिया का नक्शा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, भागलपुर। बांका और हंसडीहा के दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। यहां के यात्रियों के लिए विक्रमशिला एक्सप्रेस से बेहतर रेल संपर्क देने के लिए और विक्रमशिला एक्सप्रेस के चलने से लगभग 20 मिनट पहले भागलपुर पहुंचाने के लिए लोकल ट्रेन चलेगी। इसके अलावा पर्व त्योहार में होने वाले भीड़ पर कंट्रोल करने के लिए भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में होल्डिंग एरिया का निर्माण होगा।
गुरुवार को होली के बाद यात्रियों के भीड़ और उसके प्रबंधन का जायजा लेने के लिए मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता भागलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर के कई हिस्सों का जायजा लिया। डीआरएम के साथ में रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (राइट्स) की टीम भी मौजूद थी।
दरअसल, पिछलेे माह पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद के देउस्कर भागलपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर के निरीक्षण के दौरान नशे में कई अहम बदलाव करने के निर्देश दिए थे। उसके बाद ही यह निरीक्षण किया गया है।
वहीं, इस निरीक्षण के दौरान पार्किंग एरिया के पास बनने वाले होल्डिंग एरिया के नक्शे को लेकर डीआरएम व अन्य सीनियर अधिकारियों ने स्थाई होल्डिंग एरिया की जगह राइट्स की प्रबंधक सुवा बनर्जी व अर्किटेक्ट गंगोत्री गांगुली को दिखाई।
इसके बाद डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने यात्रियों की विशेष सुविधाओं को ध्यान में रखते ही राइट्स की टीम को इसके आर्किटेक्ट और नशे का डिजाइन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने इसमें दो तरफ से एंट्री और एग्जिट को लेकर फुट ओवर ब्रिज और एक्सीलेटर की सुविधा साथ ही साथ दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही है।
आपको बता दें कि पर्व त्यौहार के समय में बिहार सहित देश भर के कई जगहों पर भीड़ अधिक हो जाती है जिसके वजह से रेलवे ने देश भर के 16 ज़ोन में 76 होल्डिंग एरिया डेवलप करने का निर्णय लिया है। इसमें भागलपुर भी शामिल है।
लोकल ट्रेन चलाने का भेजा गया है प्रस्ताव तैयार
विक्रमशिला एक्सप्रेस से बांका और हंसडीहा के यात्रियों को बेहतर रेल संपर्क देने के लिए बांका और हंसडीहा से भागलपुर तक चलने वाली लोकल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड और पूर्व रेलवे के कोलकाता मुख्यालय को भेजा गया है।
डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि बांका जिला से दिल्ली के लिए अभी कोई सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में प्रस्तावित लोकल ट्रेन के जरिए बांका और हंसडीहा के यात्रियों को भागलपुर आकर विक्रमशिला एक्सप्रेस से सीधा संपर्क मिल सकेगा। भीड़ को देखते हुए दो रैक तैयार रखा गया है स्वीकृति मिलते ही लोकल ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।
भागलपुर यार्ड ग्वालियर की कैमटेक तकनीक की तर्ज पर तैयार, वंदे भारत चलेगी
बीते दिनों गोड्डा सांसद ने कहलगांव रूट से भागलपुर-हावड़ा के लिए एक वंदे भारत चलाने की बात कही थी। जिसके अब सिर्फ घोषणा का इंतजार है। दरअसल, गुरुवार को मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि भागलपुर यार्ड को ग्वालियर की कैमटेक तकनीक की तर्ज पर तैयार किया गया है, जो वंदे भारत ट्रेन के संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है।
गुरुवार को अधिकारियों के साथ पहुंचे डीआरएम मनीष रेलवे बोर्ड से संचालन की अनुमति मिलते ही संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत सुबह 6 से 7 के बीच भागलपुर से चलेगी। जो रात तक भागलपुर लौटेगी और ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेंस यहीं होगा। वहीं वंदे भारत का दूसरा रैक हावड़ा मंगा लिया गया है।
रेलवन एप को बढ़ावा देने का अभियान
रेलवे की ओर से 6 से 12 मार्च तक रेलवन एप को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्टेशनों पर कैनोपी टेंट और सहायता काउंटर बनाकर यात्रियों को एप की जानकारी दी जाएगी और उनसे जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
रेलवन और आईआरसीटीसी से जुड़ी जानकारी देने के लिए यात्रियों को पुस्तिका भी दी जाएगी। भागलपुर, जमालपुर, साहिबगंज, मालदा, हावड़ा समेत कई स्टेशनों पर यह अभियान चलाया जाएगा, जिसमें वाणिज्य विभाग की टीम डिजिटल दूत के रूप में काम करेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।