Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब‍िहार मौसम अपडेट : भागलपुर में ट्रफ लाइन का असर, मेघगर्जन और हल्की बारिश की संभावना, थंडर सेल बनने के संकेत

    Updated: Thu, 14 May 2026 12:29 AM (IST)

    भागलपुर में मौसम लगातार करवट बदल रहा है, दिन में उमस और शाम को बादलों की आवाजाही दिख रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में गरज-चमक के साथ हल्की बारि ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    भागलपुर में गर्मी से राहत के आसार, मौसम विभाग ने जताई हल्की से मध्यम बारिश की संभाव


    HighLights

    1. भागलपुर में दिन में उमस, शाम को बादलों की आवाजाही।

    2. अगले 24 घंटे में हल्की बारिश और मेघगर्जन की संभावना।

    3. बंगाल की खाड़ी से नमी, ट्रफ लाइन से मौसम सक्रिय।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर में मौसम इन दिनों लगातार करवट बदल रहा है। दिन में उमस और चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, तो शाम होते ही आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो जा रही है। बंगाल की खाड़ी से उठ रही नमी और दक्षिण बिहार के ऊपर सक्रिय मौसमी तंत्र के कारण वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है।

    मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान भागलपुर और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम के इस बदले स्वरूप से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि उमस अभी भी बनी हुई है।

    ट्रफ लाइन से बढ़ी मौसम की सक्रियता

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के भागलपुर केंद्र के विज्ञानी अनुपम नाहर ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से मणिपुर तक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा सक्रिय है। यह ट्रफ पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण बिहार, उत्तर गंगीय पश्चिम बंगाल और दक्षिण असम से होकर गुजर रही है।

    उन्होंने बताया कि यह मौसमी तंत्र समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से वातावरण में लगातार नमी बनी हुई है, जिससे बादलों की सक्रियता बढ़ रही है।

    पश्चिमी पवनों का भी असर

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी पवनों में भी एक ट्रफ सक्रिय है, जो लगभग 89 डिग्री पूर्व देशांतर के सहारे 22 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर बना हुआ है।

    खबरें और भी

    इसी कारण भागलपुर समेत आसपास के जिलों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिनभर बादलों की आवाजाही और बीच-बीच में तेज हवाओं का दौर जारी है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

    आसमान में छाए छिटपुट बादल

    सैटेलाइट इमेजरी के अनुसार भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में स्कैटर्ड क्लाउड्स यानी छिटपुट बादलों का डेरा बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना वेल-मार्क्ड लो प्रेशर एरिया बिहार के पूर्वी हिस्सों में लगातार नमी पहुंचा रहा है।

    इस मौसमी परिस्थिति के कारण गुरुवार को भागलपुर के ऊपर थंडर सेल विकसित होने की संभावना है। इससे कुछ स्थानों पर मेघगर्जन, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    तापमान नियंत्रित, उमस से परेशानी

    मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भागलपुर का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 77 प्रतिशत जबकि शाम साढ़े पांच बजे 74 प्रतिशत रही।

    औसत हवा की गति सात किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। हवा दक्षिण-पूर्वी दिशा से चली। वहीं सुबह साढ़े आठ बजे तक दो मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि दिन में बारिश नहीं हुई।