बिहार के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब 4 जून तक दौड़ेगी भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने 03407/03408 भागलपुर-कटिहार-भागलपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का परिचालन 4 जून 2026 तक बढ़ा दिया है। ...और पढ़ें
-1780219789266_m.webp)
एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन 4 जून 2026 तक बढ़ा।
विक्रमशिला सेतु क्षति से प्रभावित यात्रियों को मिलेगी राहत।
मालदा मंडल ने अधिसूचना जारी की, हजारों यात्री होंगे लाभान्वित।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। दक्षिण और उत्तर-पूर्व बिहार के यात्रियों को राहत देते हुए रेलवे ने 03407/03408 भागलपुर-कटिहार-भागलपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के परिचालन को 4 जून 2026 तक जारी रखने का निर्णय लिया है।
यह ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित मार्ग, समय और ठहराव के साथ संचालित होगी। इसको लेकर मालदा मंडल ने अधिसूचना जारी किया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार विक्रमशिला सेतु में आई क्षति के कारण भागलपुर और सीमांचल क्षेत्र के बीच सड़क संपर्क गंभीर रूप से प्रभावित हो गया था। इसके चलते दोनों क्षेत्रों के बीच सीधा आवागमन लगभग ठप हो गया था।
यात्रियों को मिलेगा फायदा
ऐसी स्थिति में दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों तथा किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
यात्रियों की जरूरतों को देखते हुए रेलवे ने पहले भागलपुर और कटिहार के बीच इस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का परिचालन 1 जून 2026 तक करने का निर्णय लिया था।
यात्रियों की लगातार मांग और इस रेल सेवा की उपयोगिता को देखते हुए अब इसकी अवधि बढ़ाकर 4 जून तक कर दी गई है।
रेलवे के इस फैसले से भागलपुर, नवगछिया, कटिहार और सीमांचल क्षेत्र के हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी तथा आवागमन की सुविधा बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें- सीता की धरती से मोक्ष नगरी का जुड़ेगा नाता! सीतामढ़ी से गयाजी के लिए नमो भारत ट्रेन चलाने की मांग
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।