Bihar Board 12th Result 2026 : सादिया, आरजू, सुनिधि समेत ये हैं भागलपुर के टॉप 11 टॉपर्स
Bihar Board 12th Result 2026: भागलपुर जिले का कुल पास प्रतिशत 83.37 रहा। विज्ञान संकाय में सादिया खातून ने 92.80% अंक प्राप्त कर टॉप किया। कला संकाय म ...और पढ़ें

Bihar Board 12th Result 2026 : भागलपुर के टॉप 11 विद्यार्थी।
जागरण संवाददाता, भागलपुर: इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी होते ही जिले में खुशी का माहौल है। इस वर्ष छात्रों ने आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकाय में शानदार प्रदर्शन किया है। बेहतर परिणाम ने न केवल विद्यार्थियों बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों को भी गर्व का अवसर दिया है।
40 हजार से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा
इस बार जिले में कुल 40,200 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें कला संकाय के 20,985, विज्ञान संकाय के 18,671 और वाणिज्य संकाय के 544 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। अब तक मिली जानकारी के अनुसार जिले का कुल पास प्रतिशत 83.37 रहा है, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर माना जा रहा है।
साइंस में सादिया खातून बनीं टॉपर
साइंस संकाय में मधुसूदन सर्वोदया हाई स्कूल, बिहपुर की छात्रा सादिया खातून ने 464 अंक (92.80 प्रतिशत) प्राप्त कर न केवल विज्ञान बल्कि जिले के सभी संकायों में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने जिले का मान बढ़ाया है।
वहीं गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर स्कूल, भागलपुर की साक्षी और एस हाई स्कूल शोभनाथपुर के शिवम कुमार ने 461 अंक (92.20 प्रतिशत) के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर स्कूल की ही सृष्टि ने 460 अंक (92 प्रतिशत) लाकर तीसरा स्थान हासिल किया।
आर्ट्स में तीन छात्रों ने साझा किया पहला स्थान
आर्ट्स संकाय में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, पीरपैंती बाजार की आरजू खातून, उत्क्रमित एम.एस. मुखेरिया की बीबी शाहिना और एम.एस. उस्मानपुर खरीक के एमडी अनायत अंसारी ने 460 अंक (92 प्रतिशत) प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया।
इसके अलावा उत्क्रमित एम.एस. मुखेरिया की सोनाली कुमारी ने 459 अंक (91.80 प्रतिशत) के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन छात्रों ने यह साबित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
कॉमर्स में सुनिधि कुमारी अव्वल
कॉमर्स संकाय में मोक्षदा गर्ल्स इंटर +2 स्कूल, भागलपुर की छात्रा सुनिधि कुमारी ने 450 अंक (90 प्रतिशत) लाकर पहला स्थान हासिल किया। भागलपुर सिटी कॉलेज की तृप्ति राज ने 432 अंक (86.40 प्रतिशत) के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं सुरज देवी मिश्रिलाल महिला एस.एस. स्कूल, मिरजानहाट की स्वाति राज ने 429 अंक (85.80 प्रतिशत) लाकर तीसरा स्थान हासिल किया। इन छात्रों ने भी जिले को गौरवान्वित किया है।
जिले में खुशी का माहौल
रिजल्ट जारी होने के बाद स्कूलों और घरों में खुशी का माहौल देखा गया। सफल छात्रों को बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। शिक्षकों ने इसे छात्रों की मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम बताया।
इस वर्ष के बेहतर परिणाम ने यह संकेत दिया है कि जिले में शिक्षा का स्तर लगातार सुधार की ओर है और छात्र नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।