Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Inter Exam 2026 : भागलपुर में 40,200 परीक्षार्थी 59 केंद्रों पर देंगे परीक्षा, Latest update

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 07:05 PM (IST)

    Bihar Inter Exam 2026: भागलपुर में इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगी। जिले के 59 केंद्रों पर 40,200 परीक्षार्थी शामि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Bihar Inter Exam 2026: 

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bihar Inter Exam 2026: इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही है जो 13 फरवरी तक चलेगी। इस बार इंटर की परीक्षा में जिले में 40200 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें सदर अनुमंडल क्षेत्र में 40 परीक्षा केंद्र पर 28134 परीक्षार्थी जबकि नवगछिया अनुमंडल में 10 परीक्षा केंद्र पर 6680 परीक्षार्थी वहीं कहलगांव अनुमंडल में नौ परीक्षा केंद्र पर 5386 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।

    इन्हें परीक्षा दिलाने के लिए 2,201 वीक्षक तैनात किए गए हैं, जबकि 242 वीक्षक अतिरिक्त रूप से रिजर्व में रखे गए हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान परीक्षा में एक बेंच पर दो ही परीक्षार्थी बैठेंगे। साथ ही प्रश्नपत्र का बंडल परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों के सामने, दो छात्रों के हस्ताक्षर के बाद खोला जाएगा।

    • परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य, एक मिनट की देरी भी एंट्री से वंचित कर सकती है
    • पहली पाली सुबह 9:30 बजे से, एंट्री 8:30 से 9:00 बजे तक; दूसरी पाली दोपहर 1:00 बजे से, एंट्री 12:00 बजे से मिलेगी
    • गेट बंद होने के बाद किसी भी हाल में प्रवेश नहीं, देर से आने पर सीधे परीक्षा से वंचित किया जाएगा
    • गेट बंद होने के बाद जबरन घुसने या दीवार फांदने पर एफआईआर दर्ज होगी और 2 साल का परीक्षा प्रतिबंध लगेगा
    • परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन व सभी इलेक्ट्रानिक गैजेट पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
    • छात्रों की दो स्तरों पर तलाशी होगी एक गेट पर और दूसरी कक्षा में प्रवेश से पहले, साथ ही वीडियोग्राफी से निगरानी की जाएगी

    संकाय वार आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक 20,985 परीक्षार्थी कला संकाय से हैं, इसके बाद विज्ञान संकाय से 18,671 और वाणिज्य संकाय से 544 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा की तैयारी के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए स्टेटिक दंडाधिकारी, सोनल अधिकारी उड़न दस्ता टीम सहित परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

    परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के रेडियस में बंद रहेंगे सभी फोटो स्टेट की दुकानें

    परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक को छोड़कर किसी को भी मोबाइल फोन रखने की अनुमति नहीं रहेगी। शिक्षा केंद्र के 100 मीटर के रेडियस में हां सभी तरह के फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेगी। साथ ही परीक्षा केन्द्र पर सम्मिलित होनेवाले सभी परीक्षार्थियों के लिए जूता मौजा पहनकर परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश करना वर्जित रहेगा। परीक्षार्थी जूता मौजा की जगह चप्पल पहनकर ही परीक्षा केन्द्र के अंदर प्रवेश करेंगें।

    किसी भी तरह की जानकारी के लिए जिला कंट्रोल रूम में ले सकते हैं सूचना

    विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश पर इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए अनुमंडल कार्यालय मैं जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की सूचना लेने अथवा देने के लिए जिले भर के कोई भी व्यक्ति दूरभाष संख्या- 0641-2402082 पर फोन कर सकते हैं। वहीं संचालित रहेगी। जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी मंडल कल्याण पदाधिकारी वंदना कुमारी को बनाया गया है।

    कुछ आंकड़े इस प्रकार

    • कुल परीक्षार्थी: 40,200
    • कुल परीक्षा केंद्र: 59
    • सदर अनुमंडल: 40 केंद्र — 28,134 परीक्षार्थी
    • नवगछिया अनुमंडल: 10 केंद्र — 6,680 परीक्षार्थी
    • कहलगांव अनुमंडल: 9 केंद्र — 5,386 परीक्षार्थी
    • तैनात वीक्षक: 2,201
    • रिजर्व वीक्षक: 242
    • कला संकाय: 20,985 परीक्षार्थी
    • विज्ञान संकाय: 18,671 परीक्षार्थी
    • वाणिज्य संकाय: 544 परीक्षार्थी
    • आदर्श परीक्षा केंद्र: चार

    परीक्षा केंद्रों पर 400 से अधिक सीसीटीवी से होगी निगरानी

    कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए जिले के सभी 59 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अनुसार केंद्रों पर 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों की क्षमता के अनुसार न्यूनतम चार और अधिकतम 30 कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी लाइव मानिटरिंग राज्य और जिला नियंत्रण कक्ष से होगी।