Bihar Inter Exam 2026 : उत्तरपुस्तिकाओं के बार कोडिंग के लिए बन गया बजगृह, जान लीजिए
बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं के बारकोडिंग के लिए भागलपुर के जगलाल हाई स्कूल को बजगृह बनाया गया है। जिला शिक्षा कार्यालय ने सभी परी ...और पढ़ें

Bihar Inter Exam 2026: प्रतीकात्मक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bihar Inter Exam 2026: इंटरमीडिएट वार्षिक सैद्धान्तिक परीक्षा 2026 में व्यवहृत उत्तरपुस्तिकाओं के बारकोडिंग कार्य के लिए 2 जगलाल हाई स्कूल, कंपनीबाग को बजगृह के रूप में चिन्हित किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा कार्यालय (डीईओ) ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
आदेश के अनुसार, प्रत्येक परीक्षा दिन के समाप्त होने के बाद सभी परीक्षा केन्द्रों से उत्तरपुस्तिकाओं को संकलित कर बजगृह में सुरक्षित रूप से रखा जाएगा। यह प्रक्रिया परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इस कार्य के सफल संचालन और निगरानी के लिए बजगृह के नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) विनय कुमार सुमन और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान बबिता कुमारी को नामित किया गया है। इनके सहयोग और मार्गदर्शन के लिए अनुमंडल स्तर पर विभिन्न पदाधिकारी और कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।
जिला प्रशासन ने विशेष रूप से यह निर्देश दिया है कि उत्तरपुस्तिकाओं की सुरक्षा, गोपनीयता और उनका सही प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
साथ ही यह सुनिश्चित किया गया है कि बजगृह में रखी सभी उत्तरपुस्तिकाओं की निगरानी और रखरखाव लगातार किया जाए, ताकि परीक्षा परिणाम की विश्वसनीयता और निष्पक्षता बनाए रखी जा सके। परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को पूर्ण रूप से अपने दायित्व निभाने का निर्देश दिया गया है।
जगदीशपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी: बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर
जगदीशपुर। मध्य विद्यालय जगदीशपुर में 31 जनवरी को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई। “पीटीएम अक्षर” आकृति बनाकर थीम ‘हम और आप मिलकर करेंगे बच्चों का विकास’ पर जोर दिया गया। प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने शत-प्रतिशत उपस्थिति का लक्ष्य बताया। शिक्षिका वीना कुमारी, शाहिना खातून सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।