Bihar Inter Exam 2026 : BHAGALPUR शहरी क्षेत्र में 50 हजार लोगों का रहेगा अतिरिक्त दबाव, यातायात विभाग ने की है ऐसी तैयारी
Bihar Inter Exam 2026 : भागलपुर में बिहार इंटर परीक्षा 2026 के दौरान 50,000 अतिरिक्त लोगों के आगमन से यातायात दबाव बढ़ेगा। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ...और पढ़ें

Bihar Inter Exam 2026 : शनिवार को भागलपुर विक्रमशिला सेंतु पर जाम में फंसे वाहन
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bihar Inter Exam 2026 : इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के दौरान शहर में अतिरिक्त 50000 लोगों का दबाव रहेगा। ऐसे में परीक्षार्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात पुलिस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहरी क्षेत्र में आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विक्रमशिला पुल और शहर के प्रमुख एंट्री प्वाइंट्स पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
यातायात डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान यदि विशेष परिस्थिति उत्पन्न होती है तो विक्रमशिला पुल पर भारी वाहनों के परिचालन पर अस्थायी रूप से रोक लगाई जा सकती है। इसके साथ ही शहर के प्रवेश बिंदुओं पर संबंधित थाना क्षेत्रों में वाहनों को नियंत्रित किया जाएगा, ताकि परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें।
परीक्षा केंद्र इलाके में में क्विक रिस्पांस टीम करेगी भ्रमण
परीक्षा के दौरान विक्रमशिला पुल पर विशेष पेट्रोलिंग टीम लगातार तैनात रहेगी। वहीं शहरी क्षेत्र में यातायात विभाग की क्विक रिस्पांस टीम भ्रमणशील रहेगी, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेगी। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
- विक्रमशिला पुल व शहर के प्रवेश बिंदुओं पर अतिरिक्त पुलिस बल और विशेष पेट्रोलिंग तैनात
- परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में वाहन पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई
- क्विक रिस्पांस टीम और चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी से यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहेगी
- विशेष परिस्थिति में विक्रमशिला पुल सहित एंट्री पाइंट पर रोकी जा सकती है बड़ी गाड़ियों का परिचालन
दक्षिणी क्षेत्र के गौड़हट्टा चौक, नाथनगर के टमटम चौक, घंटाघर चौक, बड़ी पोस्ट आफिस, तिलकामांझी चौक, तथा मुस्लिम कालेज के समीप अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। यातायात पुलिस ने आम लोगों और रिक्शा चालकों से अपील की है कि यदि किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पहुंचने में परेशानी हो तो उसे आवश्यक सहयोग दें। साथ ही परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पूर्व पहुंचें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।