Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    New Ganga Bridge Bihar: बिहार में गंगा नदी पर 1000 करोड़ का नया पुल, 5 किमी लंबे सेतु में नई डिजाइन के 40 पिलर; देखें अपडेट

    By Alok Kumar Mishra Edited By: Alok Shahi
    Updated: Wed, 29 Oct 2025 01:06 AM (IST)

    New Ganga Bridge Bihar, NEW Vikramshila Setu Bhagalpur: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु के समानांतर 1000 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे नए फोरलेन पुल के निर्माण में अब तेजी आने की उम्मीद है। न्यू विक्रमशिला फोरलेन सेतु की लंबाई 4.445 किमी निर्धारित की गई है। जिसके हर पिलर की डिजाइन अलग-अलग बनाई गई है। हर पिलर की आपस में दूरी 100-110 मीटर के बीच रखी गई है। जबकि गंगा नदी में कुल 40 पिलर बनाए जा रहे हैं। 

    Hero Image

    New Ganga Bridge Bihar, NEW Vikramshila Setu Bhagalpur: 995 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन गंगा सेतु के हर पिलर की डिजाइन अलग है।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। New Ganga Bridge Bihar, NEW Vikramshila Setu Bhagalpur त्योहारों के समापन के बाद अब सड़क, फ्लाइओवर और पुल के निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। भोलानाथ फ्लाइओवर, गोराडीह-भागलपुर मार्गपर रेलवे बौंसी पुल संख्या 2 पर आरओबी, विक्रमशिला सेतु के समानांतर फोरलेन पुल, मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन व एनएच-80 के निर्माण में तेजी आएगी। वर्षा और व त्योहारों के कारण इन परियोजनाओं का काम आंशिक रूप से रुका हुआ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1000 करोड़ से बन रहा नया विक्रमशिला पुल

    गंगा नदी पर बने विक्रमशिला पुल के समानांतर फोरलेन पुल का भी निर्माण बारिश के बाद गंगा में आई बाढ़ से बंद हो गया था। जिसे छठ पूजा के बाद फिर शुरू कराया जाना है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) विक्रमशिला सेतु के समानांतर फोरलेन पुल बनवा रही है। 995 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन सेतु को मजबूती देने के लिए हर पिलर की अलग डिजाइन है। सेतु के लिए 40 पाए (पिलर) बनाए जा रहे हैं। बरारी यार्ड से 23 पिलर का काम होना है और नवगछिया की ओर बने यार्ड से 17 पिलर का काम कराया जा रहा है।

    5 किलोमीटर लंबे सेतु का फिर से शुरू होगा काम

    फोरलेन सेतु की लंबाई 4.445 किमी होगी। हर पिलर की आपस की दूरी 100-110 मीटर के बीच रहेगी। वहीं पिलर का रेडियस (चौड़ाई) 9-11 मीटर के बीच की रहेगी। बाढ़ आने पर जुलाई-अगस्त से काम बंद चल रहा था। जिसे छठ पूजा के बाद फिर चालू कराने की योजना है। बीच नदी में बन रहे पिलर का काम चालू कराने से पहले वाटर लेवल को देखा जाएगा। सुरक्षित होने पर ही मशीन और मजदूरों को बीच नदी में काम के लिए भेजा जाएगा। इसी तरह मुंगेर से मिर्जाचौकी के बीच दोनों हाइवे के भी काम में तेजी आएगी।

    भोलानाथ फ्लाइओवर निर्माण में आएगी तेजी

    मिरजानहाट से भीखनपुर गुमटी नंबर तीन के बीच बन रहे भोलानाथ फ्लाइओवर निर्माण को लेकर विभाग ने नई डेडलाइन 31 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। लेकिन जिस रफ्तार से काम चल रहा है ऐसे में अप्रैल-मई 2027 से पहले उम्मीद कम है। हालांकि फ्लाइओवर को जून 2025 में ही बनकर तैयार होना था। भोलानाथ और बौंसी अंडरपास के बीच छूटे हिस्से में पिलरों का काम दीपावली से दो दिन पहले से ही बंद है। 1392 मीटर लंबा फ्लाइओवर लगभग 86.17 करोड़ से तैयार होगा। अप्रोच रोड भी 160 मीटर की होगी।

    रेलवे ओवर ब्रिज का काम रफ्तार पकड़ेगा

    भागलपुर से गारोडीह जाने वाले मार्ग पर बौंसी रेल पुल संख्या-2 के ऊपर रेलवे ओवर ब्रिज बनाया जाना है। ओवर ब्रिज के पाइलिंग का काम 15 दिन पहले शुरू किया गया। लेकिन पिछले छह-सात दिनों से कार्य प्रभावित है। निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण सिर्फ निगम क्षेत्र में होना है। सहायक अभियंता के अनुसार सर्वे पूरा हो गया है। रेलवे ने आरओबी की ड्राइंग को मंजूरी दे दी है। निर्माण निगम ने ठेकेदार को वर्क आर्डर पूर्व में ही जारी कर दिया था। 713.8 मीटर लंबे इस आरओबी को 30 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बन जाने से दक्षिणी क्षेत्र के लोगों के लिए फोरलेन और स्टेशन तक पहुंचना आसान हो जायेगा। आरओबी निर्माण पर करीब 66 करोड़ 96 लाख 20 हजार रुपये की लागत आएगी।