साल भर पहले हुई शादी, पत्नी 8 माह की गर्भवती... फिर क्यों ससुराल में युवक फंदे से झूल गया? जांच करने पहुंचे SSP
Bihar News भागलपुर के औद्योगिक थानाक्षेत्र के मीराचक इलाके में ससुराल में रह रहे एक युवक ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतक रविंद्र मुंगेर का रहने वाला था। साल भर पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती है। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खोले जाने पर परिवार को जानकारी मिली। मौके पर एसएसपी भी जांच के लिए पहुंचे।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bihar News औद्योगिक थानाक्षेत्र के मीरा चक में कर्ज से परेशान रविंद्र कुमार (20) ने फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। बंद कमरे में उसका शव शनिवार की सुबह बरामद किया गया। घटना की जानकारी मृतक की सास यशोदा देवी को तब लगी जब वह शनिवार की सुबह काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। अनहोनी की आशंका होने पर जब सास ने झरोखे से झांक कर देखा तो रविंद्र का शव फंदे पर लटकता मिला। फिर परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की जानकारी औद्योगिक थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, इस बीच एसएसपी हृदय कांत भी मौके पर पहुंच घटनास्थल का मुआयना कर परिजनों से मृत युवक के संबंध में जानकारी ली। फारेंसिक जांच टीम को भी मौके पर बुला घटनास्थल की जांच कराई। एसएसपी ने पुलिस टीम को कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच का निर्देश दिया है। रविंद्र के कर्ज से परेशान होने की बात परिजनों ने कही है इसलिए पुलिस महाजन का भी पता लगाने में जुट गई है। कि कर्ज को लेकर रविंद्र को कोई मानसिक, शारीरिक रूप से प्रताड़ित तो नहीं कर रहा था।
मुंगेर का रहने वाला था रविंद्र, सालभर पूर्व हुई थी शादी
रविंद्र मुंगेर जिले का रहने वाला था, मीराचक स्थित ससुराल में रह रहा था। साल भर पूर्व उसकी शादी अंजली कुमारी से हुई थी जो गर्भवती है। सास यशोदा देवी ने बताया कि बेटी का गर्भ आठ माह का है। सास ने बताया कि शुक्रवार की रात दस बजे ही खाना खाकर दामाद अपने कमरे में सोे चला गया था। सुबह काफी देर जब अपने कमरे से नहीं निकला तो अनहोनी की आशंका पर झरोखे से झांक कर देखा तो दामाद का शव फंदे पर लटक रहा था। सास ने बताया कि रविंद्र काम की तलाश में इधर-उधर हाथ-पैर मार रहा था। परिवार के लोग उसे मदद भी कर रहे थे। विश्वकर्मा पूजा मौके पर वह सब्जी-अनाज ढुलाई का काम करने के लिए डाला पिकअप वैन निकालने वाला था।
आत्महत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चा
आत्महत्या को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा लोग कर रहे हैं। कोई कर्ज देने वाले महाजन को कोस रहा था तो कोई पारिवारिक कलह को आत्महत्या का कारण बता रहा था। हालांकि परिवार के लोग किसी पारिवारिक कलह से इनकार किया है। उन्हें भी आश्चर्य हो रहा है कि जब विश्वकर्मा पूजा में गाड़ी निकालने वाला था तो आत्महत्या क्यों कर ली। पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।