DRM ने पूछे सवाल तो बगलें झांकने लगी महिला RPF सिपाही, Chhath Puja 2025 पर रेलवे का महत्वपूर्ण निर्णय...
Chhath Puja 2025: डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि छठ पूजा 2025 पर यात्रियों की भीड़ नियंत्रण के लिए अलग-अलग रेलवे जोन से यात्रियों की संभावित प्रस्थान की जानकारी ली गई है। पिछले साल छठ 2025 में सामान्यत: एक दिन में 86 हजार यात्रियों की भीड़ चली थी। इस बार एक लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उसी हिसाब से तैयारियां की गई है।

डीआरएम मालदा मनीष कुमार गुप्ता गुरुवार दोपहर 2.20 बजे स्पेशल सैलून से भागलपुर स्टेशन पहुंचे।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। डीआरएम मालदा मनीष कुमार गुप्ता गुरुवार दोपहर 2.20 बजे स्पेशल सैलून से भागलपुर स्टेशन पहुंचे और यहां छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। डीआरएम ने बताया कि अलग-अलग रेलवे जोन से यात्रियों की संभावित प्रस्थान की जानकारी ली गई है। पिछले साल छठ में 86 हजार यात्रियों की भीड़ चली थी। इस बार एक लाख से अधिक ज्यादा लोगों की आने की संभावना जताई जा रही है।
डीआरएम ने कहा कि उसी हिसाब से तैयारियां की गई है। सर्कुलेटिंग एरिया में बनाए गए अस्थाई होल्डिंग एरिया में भीड़ को बैठाने के लिए 100 कुर्सियों की ही व्यवस्था है। इसके बाद भी डीआरएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि होल्डिंग एरिया से बाहर जो यात्री दूसरे स्थानों पर बैठा मिले उसे हटाया जाए।
डीआरएम ने होल्डिंग एरिया में ट्रेन का इंतजार कर रहे कैमूर के दीप नारायण व शिव कुमार से बात की। इसके बाद दुमका जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही अंजलि नामक महिला से भी डीआरएम ने बात की। तीनों यात्रियों से बात करने के बाद डीआरएम ने यात्रियों को एक तरफ से आने और दूसरी तरफ से निकलने का सुझाव दिया।
होल्डिंग एरिया के सामने ही लगी स्क्रीन बंद रहने से लोगों को दिक्कत होती है। जिसे डीआरएम ने फौरन चालू कराने के निर्देश दिए। हालांकि अधिकारियों ने डीआरएम को नहीं बताया कि डिस्प्ले स्क्रीन बंद किस कारण से है। एक कर्मचारी ने बताया कि मशीन में खराबी के कारण स्क्रीन बंद है।
इधर, प्लेटफार्म संख्या दो से निरीक्षण करते हुए डीआरएम रेल अधिकारियों के साथ पहली मंजिल पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम गए। जहां स्टेशन में लगे कैमरों के हर एंगल की जांच की। कंट्रोल रूम में दो बड़ी व एक छोटी स्क्रीन पर देखा कि 74 में से 70 कैमरे ही चल रहे हैं। चार कैमरे खराब थे। बंद पड़े कैमरों के बारे में पूछने पर तकनीकी खराबी बताई गई। इस पर डीआरएम ने ड्यूटी पर लगी महिला आरपीएफ सिपाही से तकनीकी सवाल किए।
डीआरएम ने आरपीएफ अधिकारियों को ड्यूटी पर लगने वाले सिपाहियों का चार्ट व उनके काम की सूची लगाने के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम के बाद डीआरएम कानकोर्स एरिया से अस्थाई होल्डिंग एरिया गए। जहां छठ पूजा 2025 के दौरान होने वाली भीड़ व यात्रियों के लिए की गई व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों ने स्टेशन में खराब पड़ी लगेज स्कैनर मशीन की बात डीआरएम से छिपाई। बता दें कि स्टेशन पर प्राय: लगेज स्कैनर मशीन खराब रहती है। जिस कंपनी पर मशीन के रखरखाव की जिम्मेदारी है उस पर भी रेलवे कोई कार्रवाई नहीं करता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।