फरवरी के अंत तक चालू हो जाएगा कोसी नदी पर पीपा पुल, 18 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण
बिहपुर प्रखंड के त्रिमोहन के पास कोसी नदी पर 18 करोड़ों की लागत से बन रहे पीपा पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। फरवरी के अंत तक इस पर आवागमन शुर ...और पढ़ें
-1765275048075.webp)
चल रहा है पुल का निर्माण कार्य। (जागरण)
संवाद सूत्र, खरीक। बिहपुर प्रखंड के त्रिमोहन के पास कोसी नदी पर 18 करोड़ों की लागत से बन रहे पीपा पुल निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
बताया जा रहा है कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में इस पर आवागमन चालू हो जाएगा। कोसी नदी पर बना रहा यह पीपा पुल बिहपुर, खरीक एवं नारायणपुर प्रखंड के किसानों के लिए वरदान साबित होगा।
इसके निर्माण से किसानों को कोसी दियारा इलाके में खेती किसानी करने में काफी सहूलियत होगी। किसान सीधे अपने खेत पर वाहन से पहुंच सकेंगे और अपनी फसल को तैयार कर सीधा घर तक ला पाएंगे।
इसके साथ ही कोसी दियारा में किसानों को जो अपराधियों का भय बना रहता है उनसे भी मुक्ति मिलेगी। पुल निर्माण होने से दियारा में पुलिस गश्ती दल भी सीधे पहुंचेगी। पुल के निर्माण कार्य आरंभ होने से किसानों में काफी उत्साह है।
भवनपुरा पंचायत के मुखिया विनीत कुमार सिंह उर्फ बंटी सिंह ने कहा कि स्थानीय विधायक ई शैलेंद्र के द्वारा पीपा पुल का निर्माण कराना यहां के किसानों के लिए वरदान से कम नहीं है। तेलघी पंचायत के मुखिया अंजनी सिंह ने कहा कि इलाके के किसानों के लिए यह पुल काफी लाभप्रद है।
स्थानीय विधायक का यह कार्य सराहनीय है। पुल निर्माण से किसानों में खुशी है। पीपा पुल निर्माण कर रही शिबू कंट्रेक्शन कंपनी के मैनेजर ने बताया कि पीपा पुल का 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। पुल पर अब प्लेट लगाने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि फरवरी के अंतिम सप्ताह तक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद पुल से आवागमन आरंभ हो जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।