लखीसराय एसपी ने कहा-झूठ बोल रहे विजय सिन्हा, मेरा मोबाइल कभी बंद ही नहीं होता
बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और लखीसराय के एसपी पंकज कुमार में एक बार फिर ठन गई है। विजय सिन्हा के आरोप लगाया एसपी लगातार अपना मोबाइल आफ रखते हैं। एसपी ने कहा कि विजय सिन्हा झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कभी भी मोबाइल बंद नहीं किया है।

जागरण संवाददाता, लखीसराय। बिहार विधानमंडल दल के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा लखीसराय के विधायक भी हैं। तीन दिन पूर्व उन्होंने लखीसराय में घटित दुष्कर्म और डकैती कांड के बाद पुलिस पर जमकर हमला बोला था। सीधे तौर पर लखीसराय के एसपी पंकज कुमार पर फोन बंद रखने, उनका (विजय सिन्हा) फोन रिसिव नहीं करने, अपराध रोकने में विफल, पैसे लेकर थानेदारों की पोस्टिंग करने, बालू-दारू में व्यस्त रहने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस आधार पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भी एसपी को फोन करके हरकाया था। इस आरोप के बाद लखीसराय के एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस करके अपना जवाब दिया है। एसपी ने कहा है कि उन्होंने अपनी नौकरी के कार्यकाल में कभी भी सरकारी मोबाइल बंद नहीं रखा है।
लखीसराय में एसपी के रूप में चार महीने के कार्यकाल में भी कभी उनका फोन बंद नहीं रहा। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा का दो नंबर उनके मोबाइल फोन में सेव है जिसपर कई बार उनसे बातचीत हुई है। उक्त दोनों नंबर से एक भी काल ऐसा नहीं हुआ है जो भी भी उनसे ड्राप हुआ है। इसकी जांच मोबाइल काल डिटेल निकालकर की जा सकती है। उनकी लखीसराय पुलिस एवं पुलिस कप्तान के प्रति सोच लगत है।
थानाध्यक्षों की पोस्टिंग में भ्रष्टाचार के आरोप के जवाब में उन्होंने कहा कि जिले के सभी थाने में वही थानाध्यक्ष पदस्थापित हैं जो तीन वर्षों से यहां कार्यरत हैं। मैंने सिर्फ उन्हें इधर से उधर किया है। नए पदाधिकारियों की पोस्टिंग उनके स्तर से की ही नहीं गई तो भ्रष्टाचार का सवाल कहां है। एकमात्र पीरी बाजार के थानाध्यक्ष रहे प्रजेश दुबे को उसकी इच्छा पर पुलिस केंद्र भेजा गया है। अपराध होता है, अपराधी पकड़े भी जा रहे हैं। डकैती कांड के तीसरे ही दिन घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। लखीसराय जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली उपलब्धिपूर्ण है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।