Updated: Tue, 09 Sep 2025 04:39 AM (IST)
नवगछिया में 52 करोड़ की लागत से बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है जिसे 12 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। सड़क का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके अतिरिक्त 24 करोड़ की लागत से इंदौर स्टेडियम का निर्माण भी तय हो गया है जिसका शिलान्यास जल्द होगा। मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन की संभावना है।
संवाद सूत्र, नवगछिया। 52 करोड़ की लागत से नवगछिया रेलवे फाटक पूर्वी केबिन के पास बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का कार्य तेजी से चल रहा है। पुल निर्माण निगम और रेल प्रशासन ने इसे 12 सितंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया है, जिसके चलते यहां 24 घंटे कार्य जारी है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
संवेदक के प्रबंधक ने बताया कि सड़क का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, केवल कुछ दूरी पर कार्य शेष है, जो एक-दो दिन में समाप्त हो जाएगा।
यह ओवरब्रिज 810 मीटर लंबा है, जिसमें रेलवे द्वारा 75 मीटर का पुल भी बनाया जा रहा है। इस परियोजना में पेंटिंग और अन्य कार्य भी चल रहे हैं। स्थानीय निवासियों का मानना है कि इस गति से कार्य के चलते उद्घाटन जल्द ही होगा।
पिछले सप्ताह भागलपुर जिला पदाधिकारी ने पुल निर्माण निगम के अधिकारियों के साथ यहां निरीक्षण किया था। इसके अलावा, नवगछिया में इंदौर स्टेडियम का निर्माण भी तय हो चुका है।
इस स्टेडियम के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है, और यह लगभग दो एकड़ जमीन पर 24 करोड़ की लागत से बनेगा। इसका भूमि पूजन और शिलान्यास भी जल्द किया जाएगा। मुख्यमंत्री के उद्घाटन की संभावना 12 या 15 सितंबर को जताई जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।