भागलपुर जिले में 16 बनेंगे माडल स्कूल, आवासीय और आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस, केंद्रीय विद्यालय जैसा होगा स्वरूप
भागलपुर जिले में प्रस्तावित 20 के बजाय अब 16 मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे। ये पूर्णतः आवासीय विद्यालय केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर विकसित होंगे, जिनमें आधुन ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। जिले में प्रस्तावित माडल स्कूल योजना को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यालय से जारी अंतिम निर्देश के बाद अब भागलपुर जिले में 20 के बजाय केवल 16 माडल स्कूल ही बनाए जाएंगे। योजना के तहत प्रत्येक प्रखंड में एक-एक पूर्णतः आवासीय माडल स्कूल स्थापित किया जाएगा। मुख्यालय स्तर से 16 स्कूलों की सूची विभाग को उपलब्ध करा दी गई है। वहीं मुख्यालय स्तर से इस पूरी योजना की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।
- मुख्यालय के निर्देश पर माडल स्कूल योजना में बदलाव
- अब 20 नहीं सिर्फ 16 प्रखंडों के एक-एक विद्यालय होंगे शामिल
- डीईओ ने जारी किया पत्र सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को अपने प्रखंड के माडल स्कूल का बनाया गया नोडल
- बीईओ करेंगे स्कूल का भौतिक निरीक्षण
- एचएम के माध्यम से ई शिक्षाकोष पर दर्ज होगा बुनियादी सुविधाओं की जानकारी
इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने पत्र जारी किया है। जिसमें सभी 16 प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही निर्देश दिया है कि चिह्नित विद्यालयों का 48 घंटे के भीतर विद्यालयों का निरीक्षण कर उपलब्ध भूमि, भवन की स्थिति, संसाधन, छात्र-शिक्षक अनुपात और छात्रावास जैसी सुविधाओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें। साथ ही यह जानकारी प्रधानाध्यापक के माध्यम से ई-शिक्षकोष पोर्टल पर अपलोड करें। ताकि इस विभाग भेजा जा सके।
ये 16 विद्यालय बनेंगे माडल
- 1. नकछेदी कुमर उच्च माध्यमिक विद्यालय झंडापुर
- 2. एसबीसी उच्च माध्यमिक विद्यालय, लत्तीपाकर धरहरा
- 3. उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिरनौध
- 4.उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, इस्माईलपुर
- 5. पंचानन झा उच्च माध्यमिक विद्यालय, बैजानी
- 6.इंटरस्तरीय शारदा पाठशाला कहलगांव
- 7.आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, तुलसीपुर यमुनियां
- 8.शिवधारी शुकदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय, मौजमा गनौल
- 9.इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय शाहपुर
- 10. इंटरस्तरीय विद्यालय नवगछिया
- 11. लक्ष्मी नारायण इंटरस्तरीय विद्यालय मल्लिकपुर पीरपैंती
- 12. राजकीय संत विनोवा उच्च विद्यालय तीनटंगा दियारा
- 13. इंटरस्तरीय विद्यालय सबौर
- 14. राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सनोखरहाट
- 15. इंटरस्तरीय मोद नारायण उच्च विद्यालय अम्बा
- 16. कृष्णानंद सूर्यमल इंटरस्तरीय विद्यालय सुलतानगंज
आवासीय रूप के विकसित होंगे जिले के माडल स्कूल
जिले में माडल स्कूलों को केंद्रीय विद्यालय के तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इन विद्यालयों में चुनिंदा एवं योग्य शिक्षकों की तैनाती होगी। साथ ही आवासीय व्यवस्था के तहत छात्रावास, भोजन, सुरक्षा, अध्ययन सामग्री और आधुनिक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। जहां भूमि की कमी होगी, वहां अतिरिक्त जमीन उपलब्ध कराने की योजना है, ताकि सभी माडल स्कूलों को निर्धारित मानकों के अनुरूप विकसित किया जा सके।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।