Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर में स्लम बस्ती का 32 करोड़ से होगा विकास, अब बनेगा निर्मल मोहल्ला

    Updated: Sun, 17 Aug 2025 03:40 PM (IST)

    भागलपुर नगर निगम कार्यालय में मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। मेयर ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भागलपुर के विकास की बात कही। स्वच्छता रैंकिंग में सुधार और स्मार्ट सिटी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। मलीन बस्ती को निर्मल बस्ती बनाने की योजना है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। नगर निगम कार्यालय परिसर में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

    जिसके बाद राष्ट्रगान की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रस्तुति दी। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

    मेयर ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मेयर ने कहा, हमें यह आजादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता सेनानी ने अपने प्राणों की आहुति दी।

    यह दिन हमें सिर्फ आजादी की याद नहीं दिलाता, बल्कि हमें उन मूल्यों और सिद्धांतों की भी याद दिलाता है। जिनके लिए हमारे पूर्वजों ने संघर्ष किया। देश की प्रगति में भागलपुर भी अपना योगदान दे रहा है।

    हमें मिलकर एक ऐसा भागलपुर बनाना है जो स्वच्छ, सुंदर और आत्मनिर्भर हो। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता व बुनियादी ढांचे में सुधार का प्रयास जारी है। स्वच्छता रैंकिंग में भागलपुर ने 403 से 64 स्थान प्राप्त किया।

    मिटेगा मलिन बस्ती का दाग

    भागलपुर को स्मार्ट सिटी का दर्जा प्राप्त है। सभी वार्ड का समेकित विकास को अब मलीन बस्ती के दाग को मिटाया जाएगा। निर्मल बस्ती बनाने के लिए 32 करोड़ रुपये की लागत से विकास होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम आवास योजना व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होगी। सैंडिस कंपाउंड की तर्ज पर दो पार्क बनाया जाएगा। वहीं, नगर आयुक्त शुभम कुमार ने अपने आवास और स्मार्ट सिटी कार्यालय में झंडोत्तोलन किया।