Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्णिया डिपो ने मुंगेर होकर चलाईं 3 बसें, भागलपुर के यात्रियों को मिलेगा फायदा; चेक करें किराया

    Updated: Mon, 04 May 2026 08:45 PM (IST)

    विक्रमशिला पुल ध्वस्त होने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन ठप हो गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने पूर्णिया और भ ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    पूर्णिया डिपो ने मुंगेर होकर चलाईं 3 बसें, भागलपुर के यात्रियों को मिलेगा फायदा (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। विक्रमशिला पुल के ध्वस्त होने के कारण उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। यात्रियों की कठिनाइयों को कम करने के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था शुरू की है। पहले दिन पूर्णिया डिपो से तीन बसें खगड़िया-मुंगेर होते हुए भागलपुर के लिए रवाना की गईं।

    इन बसों का संचालन महेशखूंट और खगड़िया के रास्ते किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। पूर्णिया पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अजिताभ आनंद ने बताया कि फिलहाल बसें नवगछिया जीरोमाइल तक भी चलाई जा रही हैं।

    तीन बसें महेशखूंट-खगड़िया-मुंगेर मार्ग से भागलपुर भेजी गई हैं। इस रूट पर लगभग 300 रुपये किराया निर्धारित किया गया है, जबकि अन्य स्टेज के अनुसार किराया लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले दिन परिचालन पर असर पड़ा है और करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

    भागलपुर से मुंगेर, खगड़िया होते हुए पूर्णिया जाएंगी बसें

    मंगलवार से भागलपुर डिपो की बसें भी दौड़ेंगी। भागलपुर बस डिपो भी मंगलवार से अपनी तीन बसों के परिचालन की तैयारी कर रहा है। यात्री प्रबंधक पवन शांडिल्य ने बताया कि शुरुआत में तीन बसें चलाई जाएंगी, जो भागलपुर से सुल्तानगंज, बरियारपुर, मुंगेर, खगड़िया होते हुए महेशखूंट के रास्ते पूर्णिया जाएंगी।

    खबरें और भी

    इन बसों का संचालन सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे के बीच किया जाएगा। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। मंगलवार को सभी बसों का विस्तृत टाइम टेबल जारी किया जाएगा। भागलपुर डिपो को पहले दिन लगभग 1.20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, क्योंकि अधिकतर बसें खड़ी रहीं।