Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विक्रमशिला सेतु की मरम्मत तेज: बेली ब्रिज के नीचे पाइलिंग शुरू, नवंबर तक बन जाएगा ट्रस ब्रिज

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 02:11 AM (IST)

    विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से की स्थायी मरम्मत के लिए ट्रस ब्रिज निर्माण कार्य तेज हो गया है। भागलपुर छोर पर चौथे बेली ब्रिज के नीचे केसिंग पा ...और पढ़ें

    पाइलिंग। जागरण

    पाइलिंग। जागरण

    HighLights

    1. विक्रमशिला सेतु पर ट्रस ब्रिज निर्माण कार्य तेज हुआ।

    2. भागलपुर छोर पर केसिंग पाइप पाइलिंग शुरू की गई।

    3. 30 नवंबर तक ट्रस ब्रिज तैयार करने का लक्ष्य।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर।Vikaramshila Setu Update: विक्रमशिला सेतु के ध्वस्त हिस्से की स्थायी मरम्मत के लिए ट्रस ब्रिज निर्माण का कार्य तेज हो गया है। भागलपुर छोर पर चौथे बेली ब्रिज के नीचे केसिंग पाइप पाइलिंग शुरू कर दी गई है।

    समानांतर पुल का निर्माण कर रही एजेंसी एसपी सिंगला पिछले पांच दिनों से यह कार्य कर रही है। पथ निर्माण विभाग के अनुसार चारों बेली ब्रिज के नीचे फाउंडेशन और पाइलिंग का काम किया जाएगा। जुलाई से ट्रस ब्रिज के स्लैब निर्माण की शुरुआत होगी, जबकि 30 नवंबर तक ट्रस ब्रिज तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

    पाइलिंग का उद्देश्य क्षतिग्रस्त स्लैब को अतिरिक्त सहारा देना है, ताकि उसे सुरक्षित तरीके से हटाया जा सके। इसके बाद स्टील बीम और कंक्रीट डेक आधारित नए स्लैब लगाकर ट्रस ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।

    गंगा में गिरने से बचाने का प्रबंध

    अधिकारियों के अनुसार इसी प्रकार की व्यवस्था सेतु के अन्य तीन क्षतिग्रस्त हिस्सों में भी की जाएगी। स्लैब हटाने के दौरान मलबा गंगा नदी में नहीं गिरे, इसके लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है।

    गौरतलब है कि तीन मई की रात पोल संख्या 133 के पास सेतु का लगभग 34 मीटर हिस्सा गंगा में गिर गया था, जिसके बाद पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया था।

    बाद में विशेषज्ञों की जांच में अन्य हिस्सों में भी संरचनात्मक क्षति मिलने पर बार्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) ने चार बेली ब्रिज बनाए। सात जून से इन बेली ब्रिजों के माध्यम से छोटी गाड़ियों का परिचालन शुरू किया गया है।

    खबरें और भी

    पुल की मरम्मत के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी विभाग को भेजा गया है। पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि विक्रमशिला सेतु को जल्द पूरी तरह सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए एसपी सिंगला को अग्रिम स्तर पर निर्माण कार्य शुरू करने की अनुमति दी गई है। विभाग लगातार कार्यों की निगरानी कर रहा है ताकि परियोजना निर्धारित समय सीमा में पूरी हो सके।

    यह भी पढ़ें- बिहार की लाइफलाइन विक्रमशिला सेतु की सुरक्षा के लिए बड़ा प्लान, आयुक्त बोले- एंट्री पॉइंट पर ही रुकेंगे ओवरलोड वाहन

    यह भी पढ़ें- Vikramshila Setu: वर्दी की कड़क और व्यवहार में मिठास, भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर मिसाल पेश कर रहीं पूजा और मोना