भागलपुर में मिड डे मील में बड़ी लापरवाही, कीड़े वाली बाल्टी में खाना लेने की कोशिश; HM पर गिर सकती है गाज
जगदीशपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बादे हसनपुर में मिड डे मील में लापरवाही का मामला सामने आया है। एक गैर सरकारी संस्था द्वारा भोजन आपूर्ति के दौरान, डिल ...और पढ़ें

खाना लेने वाले बाल्टी में मौजूद पहले से कीड़ा। (जागरण)
जागरण संवाददाता, भागलपुर। जगदीशपुर प्रखंड में गैर सरकारी संस्था के माध्यम से मिड डे मील आपूर्ति शुरू होने के बाद एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है।
मध्य विद्यालय बादे हसनपुर में कीड़े लगे बर्तन में खाना लेने की कोशिश ने पूरे तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल शनिवार को संस्था की ओर से विद्यालय में भोजन पहुंचाया गया।
उस दौरान जिस बाल्टी में भोजन लिया जा रहा था, उसमें पहले से कीड़े मौजूद थे। बर्तन की स्थिति देखकर डिलीवरी कर्मी ने भोजन देने से इनकार कर दिया और पूरे मामले का वीडियो बना लिया।
उसके बाद विद्यालय की रसोइया सुनीता देवी और डिलीवरी कर्मी के बीच नोक-झोंक भी हुई। स्थिति बिगड़ती देख वहां मौजूद प्रधानाध्यापिका पहुंचीं।
उनके निर्देश पर दूसरे बर्तन में भोजन लिया गया। मामले की सूचना तत्काल जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्यान्ह भोजन को दी गई। मामले को प्रखंड साधन सेवी रजनीश कुमार को जांच के लिए भेजा गया।
जानबूझकर गंदे बर्तन में भेजन
प्राथमिक जांच और वीडियो देखने के बाद यह बात सामने आई कि रसोइया सुनीता देवी द्वारा जान-बूझकर गंदे बर्तन में भोजन लेने का प्रयास किया जा रहा था।
वहीं, विद्यालय की दो अन्य रसोइया मौके से गायब थीं। निर्धारित जिम्मेदारी के अनुसार भोजन आने के समय प्रधानाध्यापिका भी मौजूद नहीं थीं।
यह भी पढ़ें- सुपौल में प्राइवेट स्कूलों की TC पर नहीं रुकेगा सरकारी स्कूलों में एडमिशन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।